नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ) :- महर्षि वाल्मीकि प्रकटौत्सव समिति के प्रधान जगदीप चौहान, उपप्रधान जुगनू कुमार, महासचिव राकेश पाहवा, कोषाध्यक्ष अंकुर नारनौल व साहिल बहलान ने संयुक्त रूप से जारी प्रेस बयान के माध्यम से बताया कि महर्षि बाल्मीकि जयंती के अवसर पर इस वर्ष 8 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि बाल्मीकि जयंती का शुभारंभ 8 अक्टूबर को 11:00 बजे रक्तदान शिविर से किया जाएगा। रक्तदान शिविर में उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। 8 अक्टूबर शाम 7 बजे सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विधायक डॉ राजीव बिंदल की पत्नी मधु बिंदल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।
इसी कड़ी में 9 अक्टूबर को स्थानीय विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के कर कमलों द्वारा सुबह 9:00 बजे महर्षि वाल्मीकि मंदिर में ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद हवन यज्ञ होगा और 2:00 बजे विधायक द्वारा शोभा यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। 10 अक्तूबर को दोपहर 1ः00 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता विशेष रूप से शामिल होंगे। इस चार दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन व समापन अवसर पर 11 अक्टूबर शाम 7:00 बजे एक बार फिर स्थानीय विधायक डॉ राजीव बिंदल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
