नाहन-( हिमाचल वार्ता न्यूज) विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसेवा के सभी कार्य आज तेज गति से बिना किसी रोक-टोक के किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व मंे नाहन क्षेत्र में विकास और जन सेवा का पहिया तीव्र गति से दौड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उनका सपना नाहन विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभ क्षेत्र बनाना है जिसके लिए वह दिन-रात अथक कार्य कर रहे हैं।
डा. राजीव बिन्दल ने आज बुधवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के कौलांवालाभूड़, बनकला और सतीवाला पंचायत प्रवास के दौरान कई सड़क, पुल और पेयजल योजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास किया।
डा. बिन्दल ने आज कौलांवालाभूड़ पंचायत में सादड़ संपर्क मार्ग पर रूण नदी में 25 लाख रुपये से निर्मित होने वाले सादड़ पुल का शिलान्यास किया। उन्होंने 17 लाख रुपये की लागत से सादड़ पेयजल योजना का शिलान्यास भी किया
उन्होंने 1.56 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित रूखडी-गाडा भुडडी सड़क व पुल का उदघाटन किया। उन्होंने 47.10 लाख रुपये रूखड़ी गाडडा पेयजल योजना के संवर्धन कार्य का शिलान्यास भी किया।
डा. बिन्दल ने रा.व.मा.पा. बोहलियों का उदघाटन किया। इस स्कूल को कुछ दिन पूर्व ही उच्च पाठशाला से वरिष्ठ माध्यमिक स्तरोन्न्त किया गया है। उन्होंने बड़ाबन मिडल स्कूल के भवन का उदघाटन भी किया। उन्होंने गुरूद्वारा साहिब शंभुवाला से कून नैहरला सड़क के निर्माणधीन पुल का निरीक्षण भी किया।
डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन क्षेत्र में ढेरों विकास योजनाओं के लिए हम क्षेत्रवासियों को बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि नाहन क्षेत्र में विकास के कार्य इसी प्रकार निरंतर आगे बढ़ते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन निर्माण कार्यों का आज शिलान्यास किया गया है उन सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय अवधि में पूरा किया जाएगा।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, भाजपा महामंत्री मनीष चौहान, तपेन्द्र शर्मा, जिला परिषद सदस्य निर्मिला शर्मा, नितिन चौहान, प्रधान कमल शर्मा सतीवाला, शंभुदत्त, सुभाष, के अलावा स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
Breakng
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
Wednesday, October 21
