Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड सोलन के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • नगर निगम सोलन के सभी 17 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 1
    Himachal Varta
    Home»खेल»सिरमौर ने हमीरपुर तो सोलन ने बिलासपुर को दी मात, पांवटा में चल रही अंडर-14 छात्र वर्ग की राज्य स्तरीय खेल स्पर्धा
    खेल

    सिरमौर ने हमीरपुर तो सोलन ने बिलासपुर को दी मात, पांवटा में चल रही अंडर-14 छात्र वर्ग की राज्य स्तरीय खेल स्पर्धा

    By Himachal VartaOctober 6, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास) :- पाँवटा साहिब के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (कन्या) में चल रही अंडर-14 छात्र वर्ग की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन वालीबॉल, कबड्डी, खो-खो और बेडमिंटन के मुकाबले आयोजित हुए। शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी चंचल सिंह ने बताया कि दूसरे दिन वॉलीबॉल का पहला मुकाबला सोलन और बिलासपुर के बीच खेला गया जिसमें में सोलन ने बिलासपुर को 2-1 से हराया।

    दूसरा मुकाबला शिमला और सिरमौर के बीच खेला गया जिसमें शिमला ने सिरमौर को 2-0 से पराजित किया। तीसरा मुकाबला मंडी और कांगड़ा के बीच खेला गया जिसमें मंडी ने कांगड़ा ने 2-0 से जीत दर्ज की। इसी तरह चौथा मुकाबला चंबा और लाहौल स्पीति के बीच खेला गया, जिसमें चंबा ने लाहौल स्पीति को 2-0 से हराया। पांचवां मुकाबला उन्ना और बिलासपुर के बीच खेला गया जिसमें उन्ना ने बिलासपुर को 2-0 से हराया। छठा मुकाबला सिरमौर और हमीरपुर के बीच खेला गया जिसमें सिरमौर ने हमीरपुर को 2-0 से पराजित किया। 

    सातवां मुकाबला मंडी और कुल्लू के बीच खेला गया जिसमें मंडी ने कुल्लू को 2-0 से हराया। कबड्डी का पहला मुकाबला सोलन और शिमला के बीच खेला गया जिसमें सोलन ने शिमला को 26 अंको से हराया। दूसरा मुकाबला बिलासपुर और ऊना के बीच खेला गया जिसमें बिलासपुर ने ऊना को 6 अंक से हराया। तीसरा मुकाबला हमीरपुर और किन्नौर के बीच खेला गया जिसमें हमीरपुर ने किन्नौर को 2 अंकों से पराजित किया। 

    इसी तरह चौथा मुकाबला चंबा और कुल्लू के बीच खेला गया जिसमें चंबा में कुल्लू को से 24 अंकों से हराया। खो खो का पहला मुकाबला शिमला और ऊना के बीच खेला गया जिसमें शिमला विजेता रहा। दूसरा मुकाबला हमीरपुर और लाहौल स्पीति के बीच खेला गया जिसमें हमीरपुर विजेता रहा। तीसरा मुकाबला बिलासपुर और किन्नौर के बीच खेला गया जिसमें बिलासपुर विजेता रहा। 

    चौथा मुकाबला सिरमौर और सोलन के बीच खेला गया जिसमें सोलन विजेता रहा। पांचवां मुकाबला मंडी और हमीरपुर के बीच खेला गया जिसमें मंडी विजेता रहा। इसी प्रकार बैडमिंटन का पहला मुकाबला ऊना और शिमला के बीच खेला गया जिसमें 3 अंक से विजेता रहा। दूसरा मुकाबला सोलन और बिलासपुर के बीच खेला गया जिसमें बिलासपुर 11 अंक से विजेता रहा। 

    तीसरा मुकाबला सिरमौर और हमीरपुर के बीच खेला गया इसमें सिरमौर 4 अंक से विजेता रहा। चौथा मुकाबला मंडी और किन्नौर के बीच खेला गया जिसमें मंडी 14 अंक से विजेता रहा। इस मौके पर शिक्षा विभाग की तरफ से सहायक निदेशक खेल अतुल कटोच, शशिकांत शर्मा प्रदीप शर्मा, 12 जिलों के खेल प्रभारी व उनके सहयोगी शारीरिक शिक्षक जगदीश ठाकुर, दीपक सैनी, संजय कुमार, सिपन कुमार, सुभाष सोनी जिला खेल प्रभारी शिमला, जिला खेल प्रभारी सिरमौर सीता कुमारी, वीर सिंह विक्रांत कुमार आदि भी मौजूद रहे। 

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड सोलन के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.