Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»वायु प्रदूषण की रोक थाम के लिए एन.सी.ए.पी ने पांवटा साहिब और काला आम को आवंटित किए 50-50 लाख रुपये
    सिरमौर

    वायु प्रदूषण की रोक थाम के लिए एन.सी.ए.पी ने पांवटा साहिब और काला आम को आवंटित किए 50-50 लाख रुपये

    By Himachal VartaOctober 6, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने कहा कि सिरमौर जिला के औद्योगिक क्षेत्रों में वायु प्रदूषण को कम करने तथा इससे होने वाले नुकसान से बचने के लिए अधिक से अधिक हरित क्षेत्र का विकसित करें। उन्होंने अधिकारियों को पांवटा साहिब और काला आम औद्योगिक क्षेत्र में ऐसे स्थलों को चिन्हित करने के निर्देश दिए जहां छोटे-छोटे पार्क और हरित क्षेत्र विकसित किए जा सकें ताकि इन स्थलों पर लोगों को बैठने और घुमने की सुविधा उपलब्ध हो सके।
    उपायुक्त आज यहां हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एन.सी.ए.पी) की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
    उपायुक्त ने बताया कि एन.सी.ए.पी द्वारा हिमाचल के सात स्थानों का वायु प्रदूषण सबसे अधिक आंका गया है जिसमें सिरमौर जिला के पांवटा साहिब और काला आम दोनो औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि एन.सी.ए.पी के माध्यम से वित्त वर्ष 2022-23 में 50-50 लाख रुपये की धनराशि पांवटा साहिब और काला आम क्षेत्र के लिए आवंटित की गई है जिसे वायु प्रदूषण की रोकथाम पर व्यय किया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि कहा कि काला आम और पावंटा साहिब क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों ज्यादा होने के कारण सड़कों पर धूल और मिट्टी की समस्या बहुत ज्यादा है, जिससे वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए सड़क के दोनों और हरी घास व छोटे पौधे लगाने तथा बड़े सुराख वाली टाईल लगाने के लिए सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिए।
    राम कुमार गौतम ने अधिकारियों को सभी उद्योगों और हाउसिंग सोसायटी में नियमानुसार हरित क्षेत्र बनाये रखने के लिए कड़े पग उठाने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने इन क्षेत्रों में छोटे पार्क विकसित करने, मोगीनंद से लेकर काला आम तक उचित स्थलों पर पंचवटी वाटिकाएं विकसित करने के लिए भी कहा। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत सभी सरकारी विभागों से अपने-अपने परिसर में वर्टिकल गार्डन विकसित करने तथा काला आम और पांवटा साहिब में हिमाचल के प्रवेश द्वारों पर वर्टिकल गार्डन की संभावना तलाशने के आदेश दिए।
    उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए की वाहनों में मिट्टी, मलबा आदि की ढुलाई के दौरान वाहन अच्छे से ढका हो और ऐसा न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस विभाग और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से अगले सात दिनों के भीतर ऐसे वाहनों की जांच कर जुर्माना सम्बन्धी रिपोर्ट देने के लिए कहा।
    उन्हांने बताया कि वर्ष 2020-21 में काला आम क्षेत्र में एनसीएपी के तहत 2.67 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई जिससे क्षेत्र में वायु प्रदूषण की रोकथाम सम्बन्धी कार्य किए गए। इसी प्रकार, पांवटा साहिब क्षेत्र में इस अवधि में 67 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई जबकि वर्ष 2021-22 की अवधि का डाटा अभी अपलोड किया जाना बाकी है।
    उपायुक्त ने माता बालासुंदरी मंदिर के प्रवेश द्वार से काला आम क्षेत्र की ओर सड़क के दोनों ओर टाईलें लगाने के लिए एस्टीमेट तैयार करने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए।
    इस अवसर पर क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पवन शर्मा, उप निदेशक उद्यान डा. सतीश शर्मा, खंड विकास अधिकारी नाहन अजय बंसल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण पांवटा के. एल. चौधरी, सहायक अभियंता लोक निर्माण नाहन दलबीर सिंह राणा, के अलावा सम्बन्धित विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
    -0-

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.