Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन शहर में हुए 32.91 करोड़ के शिलान्यास और 9.67 करोड़ के उदघाटन
    सिरमौर

    नाहन शहर में हुए 32.91 करोड़ के शिलान्यास और 9.67 करोड़ के उदघाटन

    By Himachal VartaOctober 7, 2022
    Facebook WhatsApp

    सुरेश कश्यप और डा. बिन्दल ने किए संयुक्त रूप से शिलान्यास और उदघाटन
    नाहन( हिमाचलवार्ता न्यूज)-(लक्ष्य शर्मा)सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने आज नाहन में संयुक्त रूप से करीब 32.91 करोड़ के शिलान्यास और 9.67 करोड़ के उदघाटन किए। इन योजनाओं में तहसील भवन, सड़क, पेयजल, बिजली, सामुदायिक भवन, पार्क और शूटिंग रेंज आदि कार्य शामिल हैं।
    नाहन शहर में विभिन्न स्थानों पर जन सभाओं को सम्बोधित करते हुए सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल में जयराम ठाकुर की सरकार बहुत ही शानदार ढंग से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में विकास की नई इबारत वर्तमान सरकार के कार्यकाल में लिखी गई है। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास के अभूतपूर्व कार्य संपन्न हुए हैं। जो कार्य कांग्रेस 60-70 सालों में नही ंकर पाई वह कार्य जयराम ठाकुर सरकार ने पांच साल में ही कर दिए हैं।
    डा. राजीव बिन्दल ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार से हमने जो मांगा उन्होंने हमें सब कुछ दिया। उन्होंने कहा कि नाहन क्षेत्र में लगातार विकास और जनसेवा के कार्य तीव्र गति से हो रहे हैं। हमारा नाहन क्षेत्र आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनने की ओर अग्रसर है।
    सेना क्षेत्र से गुजरने वाली बनोग-धारक्यारी-कांशीवाला सड़क का जिक्र करते हुए डा. बिन्दल ने कहा कि इस सड़क के लिए जहां लोगों को दशकों तक इंतजार करना पड़ा वहीं हमने इसके लिए बहुत मेहनत की है। उन्होंने कहा कि नाहन पंचायत क्षेत्र और कैंट एरिया के लोगों की यह सड़क लाईफ लाईन की तरह है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के लिए नाहन से लेकर शिमला और शिमला से लेकर दिल्ली तक लंबी लड़ाई लडी है। उन्होंने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और प्रदेश की जय राम ठाकुर सरकार का भारत के राष्ट्रपति से इस सड़क की स्वीकृति दिलवाने के लिए आभार जताया।
    डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन में तहसील का भवन काफी पुराना हो गया था जिसका आज हमने 2.49 करोड़ ़ रुपये की लागत से शिलान्यास किया। इस भवन के बनने से जहां यहां कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को लाभ मिलेगा वहीं क्षेत्र की जनता को भी बहुत लाभ होगा।
    डा. बिन्दल ने कहा कि 29.55 करोड़ रुपये की बिजली परियोजना से नाहन क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में बहुत बड़ा सुधार होगा जिसका आज शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना से क्षेत्र में 16 केवीए, 25 केवी के 240 नये टांसफारमर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही 15 किलोमीटर के लगभग पुरानी एलटी लाइनें बदल कर एयर बंच केबल डाली जाएगी। लो-वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए एलटी लाईनों को एचटी लाईनों में बदला जाएगा तथा घरों के समूहों के लिए अलग-अलग टांसफारमर लगाए जाएंगे।
    डा. बिन्दल ने कहा कि 5.50 करोड़ रुपये की लागत से कांशीवाला दो-सड़का से पहला फीडर बिक्रमबाग दूसरा जाबल का बाग सुरला तथा तीसरा फीडर रामाधौण के लिए निकाला गया है, जिस कार्य का आज उदघाटन किया गया है।
    डा. बिन्दल ने 5.85 करोड़ रुपये की नाहन वाटर सप्लाई कार्य सुधार योजना के शिलान्यास कार्य का उल्लेख करते हुए कहा कि खैरी उठाउ पेयजल योजना में करीब 4500 मीटर पाईप बदल कर नई पाइपें डाली जाएंगी इसके साथ ही नाहन शहर के अंदर पेयजल आपूर्ति वितरण की पाइपों को भी बदला जाएगा। इसके अलावा खैरी में 4 तथा बोगरिया में दो नये टयूबवैल लगाए जाएंगे।
    डा. बिन्दल ने नाहन श हर के विभिन्न विकास कार्यों के लिए नाहन और क्षेत्रवासियों को बधाई दी है।
    इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्षा श्यामा पुंडीर, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, पार्षगण, आर.आर शर्मा, मंडल महामंत्री मनीष चौहान, जिला परिषद सदस्य, बीडीसी सदस्य, विभिन्न विभाग के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.