Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»1.17 करोड़ रुपये की लागत से सतीवाला पंचायत में पेयजल योजनां का किया शिलान्यास
    सिरमौर

    1.17 करोड़ रुपये की लागत से सतीवाला पंचायत में पेयजल योजनां का किया शिलान्यास

    By Himachal VartaOctober 7, 2022
    Facebook WhatsApp

    1.17 करोड़ रुपये की लागत से सतीवाला पंचायत में पेयजल योजनां का किया शिलान्यास

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने गत सांय सतीवाला पंचायत में 1.17 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली दो  पेयजल योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के आरम्भ होने से सतीवाला पंचायत में पेयजल की समस्या में बहुत बड़ा सुधार होगा।

    डा. बिन्दल ने कहा कि सतीवाला में सिंचाई का जल उपलब्ध करवाने के लिए 4.57 करोड़ रुपये की लागत से सिंचाई योजना नाबार्ड के माध्यम से विधायक प्राथमिकता के अन्तर्गत स्वीकृत करवाई गई है जिसका निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।

    डा. बिन्दल ने 70.65 लाख से बनने वाली उठाउ पेयजल योजना और 47.10 लाख की लागत से बनने वाली रूखड़ी गाडडा पेयजल योजना के संवर्धन कार्य का शिलान्यास भी किया।

    उन्होंने कहा कि हमने सतीवाला पंचायत में इन पिछले पांच सालों में विकास कार्यों में बहुत मेहनत की है जिसका परिणाम है कि आज पंचायत में सड़कों की स्थिति पूर्व की तुलना में बहुत ही अच्छी और बेहतर है। नेशनल हाईवे जो सतीवाला को जोड़ता है वह बहुत बेहतर स्थिति में है। उन्होंने कहा कि बोहलियों स्कूल को राजकीय उच्च पाठशाला से वरिष्ठ माध्यमिक अपग्रेड किया गया है।

    डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में पेयजल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और प्रयास किए जा रहे हैं कि कोई भी पंचायत, क्षेत्र और गांव पेयजल योजना न छूटे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार जल जीवन मिशन के हर घर को नल और जल उपलब्ध करवा रही है।

    इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, आर आर शर्मा, महामंत्री तपेन्द्र शर्मा, मनीष चौहान, जिला परिषद सदस्य निर्मला, प्रधान ग्राम पंचायत सतीवाला कमल शर्मा, शंभुदत्त व अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.