Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 18
    Himachal Varta
    Home»राजनैतिक»सिरमौर में बृजराज ठाकुर को मिला कांग्रेस के प्रचार प्रसार का जिम्मा
    राजनैतिक

    सिरमौर में बृजराज ठाकुर को मिला कांग्रेस के प्रचार प्रसार का जिम्मा

    By Himachal VartaOctober 7, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) :- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा बृजराज ठाकुर को जिला सिरमौर कांग्रेस प्रचार प्रसार कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बृजराज ठाकुर कांग्रेस के पुराने किलेदार माने जाते हैं। मगर वीरभद्र गुट के चलते लंबे समय से पार्टी में हाशिए पर चल रहे थे। उनकी काबिलियत को देखते हुए पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की संस्तुति पर उन्हें एक बार फिर जिला सिरमौर को कांग्रेस का मजबूत गढ़ बनाने में 2022 के चुनाव के मद्देनजर प्रचार प्रसार की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

    मगर यहां यह भी बताना जरूरी है कि श्री रेणुका जी से कांग्रेस के विधायक रहे स्वर्गीय डॉ प्रेम के कांग्रेसी दुर्ग को मजबूत बनाए रखने में बृजराज की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती थी। डॉ प्रेम के बाद उनके बेटे विनय कुमार की एंट्री के बाद बृजराज ठाकुर लंबे समय से हाशिय पर भी रहे। जिसके चलते बाय इलेक्शन में विनय कुमार को हार का मुंह भी देखना पड़ा था।

    यही नहीं जिला सिरमौर की पांचों सीटों पर कभी कांग्रेस का एकछत्र कब्जा था मगर बाद में गुटबाजियों के चलते सिरमौर से कांग्रेस का किला ध्वस्त होना शुरू हो चुका था। सिरमौर में आज भी कांग्रेस दो गुटों में बटी हुई है। मौजूदा समय जिला सिरमौर कांग्रेस धीरे-धीरे अपनी पुरानी रणनीतियों के साथ हाशिए पर रहे पुराने कार्यकर्ताओं को उनके मान सम्मान के साथ रीएंटर कर चुकी है।

    जिला सिरमौर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बृजराज को सौंपी गई जिम्मेदारी का स्वागत करते हुए सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार भी व्यक्त किया है। वही बृजराज ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता महंगाई की मार से त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है। भाजपा सरकार जनता के पैसे के साथ खिलवाड़ करते हुए केंद्रीय नेताओं के दम पर चुनाव प्रचार प्रसार कर रही है।

    उन्होंने कहा प्रदेश की आज तक की सबसे कमजोर जयराम सरकार को अपनी काबिलियत पर शक है यही वजह है कि वह बार-बार जनता के पैसे को बर्बाद करते हुए बड़े बड़े कार्यक्रम आयोजित करवा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के जाने के अधीन आ चुके हैं मगर जाते-जाते वह ऐसे वायदे और घोषणाएं कर रहे हैं जिनकी अभी नोटिफिकेशन तक जारी नहीं हुई है।

    उन्होंने कहा प्रदेश की जनता इनकी जुमलेबाजी को अच्छी तरह समझ चुकी है बस अब चुनाव का इंतजार बाकी है। उन्होंने कहा, सिरमौर में कांग्रेस फिर से अपने कांग्रेस के दुर्ग को हासिल करेगी। जिला की पांचों सीटों पर कांग्रेस प्रचंड मतों के साथ जीत हासिल करेगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.