नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- नाहन के वार्ड नंबर 5 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पानी की समस्या सरकार के दावों की पोल खोलती नजर आती है। प्रबंधन के चलते इस वार्ड के लोगों को पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी ललित शर्मा, धनीराम, नरेश कुमार, हबीब अहमद, पंडित लायक राम आदि का कहना है कि जो समय पानी का रखा गया है वह पर्याप्त नहीं है। यही नहीं शहर में पानी के डिस्ट्रीब्यूशन की व्यवस्था जिस ठेकेदार को दी गई है वह विभाग का काफी चहेता माना जाता है।
लोगों का कहना है कि ठेकेदार के द्वारा जो पानी खोलने वाला व्यक्ति रखा गया है वह पूरे वार्ड को संभाल नहीं पा सकता है। लोगों का कहना है कि इस वार्ड में जिस पाइपलाइन से पानी की सप्लाई होती है उसमें पानी का प्रेशर भी काफी कम रहता है। ऐसे में जो 40 45 मिनट का समय पानी के लिए दिया गया है उसमें दो बाल्टी से ज्यादा पानी नहीं मिल पाता है। लोगों ने स्थानीय विधायक से भी गुहार लगाते हुए कहा है कि उनके पानी की समस्या का समाधान जल्द किया जाए।
लोगों का कहना है कि पानी की कमी के चलते उनका घर का सारा सिस्टम बिगड़ गया है। बच्चे पढ़ाई करने की जगह सुबह पानी ढोने में लगे होते हैं। तो वही दफ्तरों में जाने वाले कर्मचारियों को या तो समय पर दफ्तर पहुंचना होता है या फिर बगैर पानी के रहना होता है। लोगों का कहना है कि यदि पानी की व्यवस्था कर पाने में विभाग या सरकार असमर्थ है तो कम से कम एक और हैंडपंप यहां पर लगवा दिया जाए। लोगों का कहना है कि यदि जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन।
