Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»शिलान्यास के दो वर्ष बाद भी शुरू नहीं हुआ शहर के वार्ड नंबर 12 और 13 के मध्यम मार्ग का काम
    सिरमौर

    शिलान्यास के दो वर्ष बाद भी शुरू नहीं हुआ शहर के वार्ड नंबर 12 और 13 के मध्यम मार्ग का काम

    By Himachal VartaOctober 9, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- जिला मुख्यालय नाहन स्थित शहर की सड़कें और गलियां खस्ताहाल में है। आलम यह है कि शहर के कई वार्ड ऐसे हैं जिनको बेहतर बनाने के दो से तीन वर्ष पूर्व स्थानीय विधायक और नगर परिषद के तत्कालीन अध्यक्ष द्वारा शिलान्यास किए गए हैं , लेकिन 2 वर्षों बाद भी कार्य आरंभ नहीं हुआ है। वार्ड नंबर 12 और 13 के पिंटू राम , सुख दर्शन सिंह , प्रमोद सिंह , मंजू सलारिया और अर्चना ठाकुर आदि ने बताया कि शहर के वार्ड नंबर 12 और 13 के मध्य मार्ग का 2 जनवरी 2020 को स्थानीय विधायक डॉ. राजीव बिंदल द्वारा शिलान्यास किया गया था , लेकिन आज दो वर्ष बीत जाने के उपरांत भी मार्ग की हालत जस की तस है। 

    वार्ड वासियों का कहना है कि एक तरफ तो डॉक्टर राजीव बिंदल द्वारा आए दिन नाहन निर्वाचन क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की सड़कों और पुलों के शिलान्यास और उद्घाटन किए जा रहे हैं , दूसरी और आलम यह है कि शहर के मुख्य मार्ग के साथ लगते वार्ड नंबर 12 और 13 का मध्य मार्ग दयनीय हालत में है। 

    उन्होंने बताया कि इस मार्ग की हालत इतनी खस्ता है कि इस मार्ग पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं है। खासकर बुजुर्गों , महिलाओं और बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

    उन्होंने स्थानीय विधायक से आग्रह किया कि 2 वर्ष बीत जाने के उपरांत तो इस काम मार्ग का कार्य आरंभ करवाया जाए , ताकि लोगों को सुविधा हो सके। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव से पूर्व इस मार्ग की हालत सही नहीं की गई तो शहर वासियों को मजबूरन सोचने पर विवश होना पड़ेगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.