Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»डा. बिन्दल ने बुधवार को कई विकास योजनाओं के उदघाटन और शिलान्यास किए
    सिरमौर

    डा. बिन्दल ने बुधवार को कई विकास योजनाओं के उदघाटन और शिलान्यास किए

    By Himachal VartaOctober 12, 2022
    Facebook WhatsApp

    सीएचसी धौलाकुंआ और संभालका में पशु पालन डिस्पैंसरी का हुआ उदघाटन
    क्षेत्र के विकास के लिए दिन-रात बिना थके कार्य करता रहूंगा-डा. बिन्दल
    नाहन-( हिमाचल वार्ता न्यूज)-( लक्ष्य शर्मा) विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र.विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए वह दिन-रात बिना थके कार्य कर रहे हैं जिसका परिणाम है कि आज नाहन क्षेत्र की गिनती प्रदेश के अग्रणी विधानसभा क्षेत्रों में होने लगी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार से हमने नाहन क्षेत्र के लिए जो मांगा उन्हांेंने दिया और नाहन क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं।
    डा. राजीव बिन्दल आज कालाअम्ब, सैनवाला अम्बवाला, सतीवाला, मात्तर, धौलाकुंआ तथा रामपुर भारापुर पंचायत के प्रवास के दौरान विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं को सम्बोधित कर रहे थे।
    अपने प्रवास के दौरान डा. राजीव बिन्दल ने 30 लाख रुपये की लागत से कालाअम्ब में निर्मित लोकभवन  का  उदघाटन किया। उन्होंने सैनवाला में नव सृजित पटवार सर्कल के साथ ही सैनवाला में सामुदायिक भवन का उदघाटन भी किया।
    इस अवसर पर उन्हांेंने कहा कि कालाआम क्षेत्र में वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में सड़क, पुल, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। हाल ही में कालाआम में उप तहसील खोली गई है, इससे पहले पटावार सर्कल खोला गया और  आज सैनवाला में पटवार सर्कल का उदघाटन किया गया है।
    डा. बिन्दल ने 85.26 लाख रुपये की लागत से सैनवाला आम वाला पेयजल योजना तथा 6 करोड़ रुपये की लागत से कालाम्ब-त्रिलोकपुर सड़क के सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास भी किया।
    डा. बिन्दल ने संभालका में नई वैटनरी डिस्पैंसरी का उदघाटन किया। उन्होंने नव स्तरोन्न्त उच्च पाठशाला नलका का उदघाटन भी किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि नाहन क्षेत्र की दूरदराज मात्तर पंचायत के इन क्षेत्रों में भाजपा सरकार में विकास की नई ईबारत लिखी गई है।  पशुपालन डिस्पैंसरी खुलने से क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों को लाभ मिलेगा।

    डा. बिन्दल ने 4.57 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सतीवाला सिंचाई योजना का शिलान्यास किया और पंचायत के लोगों को इस योजना के लिए बधाई दी।   डा. बिन्दल ने धौलाकुंआ-रामपुर भारापुर में नव स्तरोन्नत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में मात्र पांच सालों में रिकार्ड 7 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोले गए हैं जबकि पूर्व में 60-70 सालों में मात्र 5 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हमारे क्षेत्र में खुले हैं।
    इस अवसर पर भाजपा जिलाा अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, पंचायत प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.