Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूना के दौरे के दौरान 2051 करोड रुपए की योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए।
    ऊना

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूना के दौरे के दौरान 2051 करोड रुपए की योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए।

    By Himachal VartaOctober 13, 2022
    Facebook WhatsApp

    ऊना ( रेणु ब्यास) वीरवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊना दौरे के दौरान 2051 करोड़ रुपये की योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास करने के साथ-साथ देश की प्रीमियम रेल सेवाओं में से एक वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रधानमंत्री के ऊना दौरे के लिए इंदिरा गांधी खेल मैदान में विशाल जनसभा भी आयोजित की गई। प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंच से उनका स्वागत करते हुए हिमाचल प्रदेश के विकास में उनके योगदान के लिए धन्यवाद किया। अनुराग ठाकुर ने बिना कांग्रेस का नाम लिए कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने से पहले की सरकारों ने रेलवे विस्तार में हिमाचल प्रदेश को पूरी तरह अनदेखा किया। हालत यह थी कि आजादी के 65 वर्ष बाद भी केवल मात्र पंजाब के सीमांत कस्बा ऊना तक ही रेलगाड़ी पहुंच पाई। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान ही रेल विस्तार करते हुए न केवल दौलतपुर चौक तक ट्रैक का काम पूरा किया बल्कि उसका विद्युतीकरण भी मुकम्मल करके इलेक्ट्रिक ट्रेनों की आवाजाही को सुगम बनाया। इतना ही नहीं सालों से केवल मात्र दो रेल सेवाओं पर निर्भर हिमाचल प्रदेश के इस क्षेत्र को अनेक रेल सेवाओं से जोड़कर हिमाचल की देश में कनेक्टिविटी को भी बढ़ाया। वहीं अब देश की केवल मात्र चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस हिमाचल प्रदेश को समर्पित करते हुए अनमोल तोहफा दिया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को विशेष प्रदेश का दर्जा देने के साथ-साथ यहां के औद्योगिक विकास को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष दिलचस्पी के साथ गति प्रदान की है। बल्क ड्रग पार्क का जिक्र करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस परियोजना से हजारों करोड़ के निवेश के साथ-साथ यहां पर हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.