Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»हिमालयन ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल इंस्टीटूशन्स कालाअंब में म्यूजिकल नाईट ने बांधा समां
    सिरमौर

    हिमालयन ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल इंस्टीटूशन्स कालाअंब में म्यूजिकल नाईट ने बांधा समां

    By Himachal VartaOctober 13, 2022
    Facebook WhatsApp

    कालाअम्ब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) :- उत्तर भारत में जाने माने शिक्षण संस्थानों में नाम कमा चुके हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट कालाअंब द्वारा कोरोना के करीब दो वर्ष की अवधि के बाद संस्थान के कैंपस में पहली सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। हिमालयन म्यूजिकल नाइट के इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि सुदर्शन टीवी के एडिटर इन चीफ सुरेश छावेंके व हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण विनयामक आयोग के चेयरमैन सेवानिवृत्त मेजर जनरल अतुल कौशिक उपस्थित हुए।

    इसके अलावा आईटीबीपी के आईजी अशोक तिवारी के साथ-साथ उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम व पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस सांस्कृतिक संध्या में जाने माने फिल्म व टीवी कलाकारों ने ऐसी सतरंगी छटा बिखेरी कि मानों हिमालयन समूह का कैंपस झूम उठा हो। कार्यक्रम के दौरान जाने माने गायक जगदीप धनदा, राधिका ग्रोवर, जसप्रीत कौर जस्सल, मंजू अरोड़ा, श्वेता, दीप्ति कौशिक, निधि बंगा, विजय टिकू, नंद किशोर भारतवंशी, विरांची कौशिक, राजेश सानू, कैलाश अटवाल व अमरजीत राही ने अपनी गायकी से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। 
    हिमालयन समूह कालाअंब के चेयरमैन रजनीश बंसल व वाइस चेयरमैन विकास बंसल ने बताया कि कोविड की दो वर्ष की अवधि के दौरान हिमालयन समूह कालाअंब में किसी तरह के सांस्कृतिक व बड़े स्तर के कार्यक्रमों का आयोजन नहीं हो पाया था। उन्होंने बताया कि कोविड महामारी के भयावह दौर में मां सरस्वती एजुकेशन ट्रस्ट ने जरूरतमंदों की बड़ी मदद की। लाखों लोगों को सेनेटाइजर, पीपीई किट, खाने के पैकेट के अलावा हिमालयन संस्थान में आइसोलेशन केंद्र संचालित किया।
    चेयरमैन रजनीश बंसल ने बताया कि इस दौरान मानव सेवा के माध्यम से असंख्य लोगों की जान बचाई गई। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के तनाव से बाहर निकले समाज व विद्यार्थियों को मनोरंजन की दृष्टि से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमालय समूह के नर्सिंग, लॉ, स्किल डिवेलपमेंट, इंजीनियरिंग, एजुकेशन मैनेजमेंट, फार्मेसी आदि विभागों के फैकल्टी मेंबर व छात्रों का भी विशेष योगदान रहा। 
    कार्यक्रम में प्रमुख उद्योगपति रोशन लाल अग्रवाल, जय भारत से सुरेंद्र जैन , आल्प्स से संजय सिंगला , तिरुपति मेडिकेयर से अरुण गोयल , वरव से मनोज गर्ग, एमएमजी से राजीव मिगलानी थे, सर्व बायो लैब से नितिन , साबू से विश्वामित्र, निसिल लैब के आदित्य गुप्ता, सिगनोरा से विजय बंसल व प्रदीप बंसल, टेक्नो प्लास्टिक से रुचित बंसल, फार्मा से पुष्करणा, केशव सैनी , मनोज व सुशील बंसल , संस्कृत भारती से नरेंद्र कुमार और समाजसेवी खैराती लाल सिंगला एवं उत्तराखंड के एडवोकेट भारत वशिष्ठ विशेष रूप से इस कार्यक्रम में  उपस्थित थे l
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.