नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास) :- केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने आज यहां स लगभग 60 किमी दूर सतौौ में एक भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वो अनुसूचित जाति के भाईयों को ये कहने आए हैं कि अनुसूचित जाती वालों का जाएगा नहीं तो हाटी वालों को मिलेगा हक। केंद्रीय मंत्री ने दो बार इस पंक्ति को दोहराया कि कांग्रेस वालों का काम आग लगाने का है, उकसाते हैं। मगर ये समझना होगा कि किसी का हक जाएगा नहीं तो दूसरे पक्ष को जायज हक मिलेगा।उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं अपने पैन से दलित वर्ग के जायज हक की बात लिखी है। केंद्रीय मंत्री ने बेहद ही जोशीले अंदाज में कहा कि एक बार भाजपा-बार-बार भाजपा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिमाचल के दोस्त मिलते थे तो अक्सर कहा करते थे कि हिमाचल में सत्ता परिवर्तन का रिवाज है, लेकिन अब हिमाचलवासी तय कर चुके हैं कि रिवाज को बदलना है।अमित शाह बोले, पहले हरी व लाल टोपी का रिवाज भी हुआ करता था, पुराना हिमाचल-नया हिमाचल का नारा दिया जाता था। लेकिन भाजपा ने हरे व लाल रंग की टोपी की रिवायत को भी बदला है। हरी भी भाजपा की और लाल भी भाजपा की।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं को वो सलाह देते हैं कि जिस दिन परिणाम आएगा तो दूरबीन से परिणाम देखना। केंद्रीय मंत्री ने पंडाल में मौजूद जनसमूह से सवाल पूछा कि क्या देश को परिवारवाद से मुक्ति देनी चाहिए या नहीं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवारवाद को समाप्त करने का कार्य किया है।देश की दूसरी बार कमान संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य राम मंदिर का निर्माण करवाया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अटल जी ने देश की अर्थव्यवस्था को 11वें स्थान पर छोड़ा था, लेकिन इसके बाद 10 साल तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस इसे 11वें से 10वें स्थान पर नहीं ला सकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे महज 8 साल में 5वें नंबर पर पहुंचा दिया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा-370 को समाप्त कर ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र राजा महाराजाओं का समय नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजपथ को कर्त्तव्य पथ में बदल कर दिखाया है।शाह ने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री हिमाचल आए थे। इस दौरान ‘वंदे भारत’ ट्रेन की शुरुआत की, तब टीवी पर देख रहे थे कि हिमाचल वाले कैसे जोरदार स्वागत करते हैं, आज यहां आकर महसूस भी किया है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश की दूसरी सबसे पुरानी नगर परिषद नाहन को मेडिकल कॉलेज भाजपा की ही देन है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मौके पर हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उना व चंबा में किए गए लोकार्पण व उद्घाटन का भी जिक्र किया।बता दें कि पंडाल में जब ‘हिमाचल की पुकार फिर भाजपा सरकार’ थीम सान्ग को लॉन्च किया गया तो इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं जमकर झूमती भी नजर आ रही थी
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
