पांवटा साहिब( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा):- शुक्रवार को सन फार्मा और रोटरी पांवटा सखी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में वर्ल्ड डेंगू और मलेरिया जागरूकता अभियान के अन्तर्गत पेंटिंग और नारा लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए।जानकारी देते हुए विद्यालय के मुख्यअध्यापक जीवन प्रकाश जोशी ने सभी का स्वागत करके कार्यक्रम की शुरुआत की।सन फार्मा की प्रतिनिधि डॉ नीना सबलोक ने बच्चों को डेंगू और मलेरिया जैसे रोगों के उत्पन्न होने के कारणों पर विस्तृत जानकारी दी।इसी श्रृंखला में रोटेरियन डॉ सरबजीत कौर ने बच्चों को अच्छी शिक्षा ग्रहण करके उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। रोटरी पांवटा सखी क्लब की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया भाटिया ने बच्चों के साथ स्वच्छता और देखभाल पर अपने विचार साझा किए।वरिष्ठ वर्ग की नारा लेखन प्रतियोगिता प्रीति ने प्रथम स्थान, कोमल ने द्वितीय स्थान,और खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कनिष्ठ वर्ग की नारा लेखन प्रतियोगिता में मानवी ने पहला स्थान, कोमल ने दूसरा स्थान और सिमरन नेगी तीसरा स्थान प्राप्त किया।वरिष्ठ वर्ग की चित्र कला प्रतियोगिता में प्रीति ने प्रथम स्थान नेहा ने द्वितीय स्थान और दीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त का पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि चित्रकला प्रतियोगिता की कनिष्ठ वर्ग में शिवानी ने प्रथम स्थान जसप्रीत ने द्वितीय स्थान और खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अध्यापक ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में डॉ नीना सबलोक, रोटेरियन सोनिया भाटिया, रोटेरियन डॉ सर्वजीत कौर, आशा, निशा, अनिल, रेनू गोस्वामी, मनवीर कौर, सुरेंद्र कौर, वीरेंद्र शर्मा, सुरेश कुमार, शशि कुमारी, रेशम कौर आदि उपस्थित रहे।
Breakng
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
Wednesday, October 21
