Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»AICC प्रवक्ता अलका लांबा और धनीराम शांडिल की संयुक्त प्रेसवार्ता
    सोलन

    AICC प्रवक्ता अलका लांबा और धनीराम शांडिल की संयुक्त प्रेसवार्ता

    By Himachal VartaOctober 15, 2022
    Facebook WhatsApp
    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सोलन में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की रैली के बाद हिमाचल कांग्रेस खासी उत्साहित नजर आ रही है. शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अलका लांबा और हिमाचल कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष धनीराम शांडिल ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी की रैली को हिट शो करार देते हुए हिमाचल प्रदेश में सरकार बदलने का दावा किया.
    उन्होंने कहा कि जनता को प्रियंका गांधी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की छवि नज़र आती है. बीते पांच साल में भारतीय जनता पार्टी के विफल कार्यकाल के खिलाफ जनता ने वोट करने का मन बना लिया है. इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अलका लांबा ने गिरिपार क्षेत्र की सामान्य जाति वर्ग को जनजातीय क्षेत्र के दर्जा दिए जाने को लेकर भी भाजपा को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दो समुदायों को आपस में बांटने का काम कर रही है. साथ ही जनता को केवल कैबिनेट की मंजूरी के बाद बरगलाने का काम किया जा रहा है.
    उन्होंने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी इसे लेकर वास्तव में गंभीर होती, तो संसद का विशेष सत्र बुलाकर हाटी के मुद्दे को पारित कर दिखाती. उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा की सच्चाई जानती हैं और कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है.
    वहीं, हिमाचल कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष धनीराम शांडिल ने कहा कि सोलन में प्रियंका गांधी की रैली से प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं में उत्साह है. धनीराम शांडिल ने ईवीएम पर भी कई गंभीर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को ईवीएम पर भरोसा नहीं है और इलेक्ट्रॉनिक मशीन के साथ आसानी से छेड़छाड़ की जा सकती है.
    शांडिल ने कहा कि मतदान और परिणाम के दिनों के बीच 25 दिन का अंतर रखा गया है जिससे ईवीएम में छेड़छाड़ की शंका पैदा होती है.
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.