Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जिला में हथियार व आग्नेय शस्त्र लेकर चलने पर रहेगा प्रतिबंध – गौतम
    सिरमौर

    विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जिला में हथियार व आग्नेय शस्त्र लेकर चलने पर रहेगा प्रतिबंध – गौतम

    By Himachal VartaOctober 16, 2022
    Facebook WhatsApp
    शस्त्र धारक अपने शस्त्र अविलंब संबंधित पुलिस थाने में जमा करवाना करें सुनिश्चित 
    नाहन –  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा)जिला सिरमौर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव सुनिश्चित करने के लिए हथियार और आग्नेय शस्त्र लेकर चलने पर प्रतिबंध लगाया गया है।इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिला दण्डाधिकारी सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि भारतीय दण्ड संहिता की धारा 144 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए चुनाव के नतीजे जारी होने तक कानून व्यवस्था लागू करने वाली एजेंसियों के अतिरिक्त सभी व्यक्तियों पर जिला में हथियार और आग्नेय शस्त्र लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा।आदेशानुसार सैनिक, अर्धसैनिक, ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड तथा पुलिस के जवान, राष्ट्रीयकृत बैंक के सुरक्षा कर्मियों और अन्य व्यक्ति, जो कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियुक्त किए गए हैं, तथा राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन के विभिन्न स्तर के खिलाडी सदस्य, जो विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग ले रहे हैं, उन पर यह आदेश लागू नहीं होंगे।उन्होंने बताया कि जिला में सभी लाइसेंस धारी शस्त्र धारक अपने शस्त्र अविलंब संबंधित पुलिस थाने में या हथियार और आग्नेय शस्त्र विक्रेताओं के पास जमा करवाना सुनिश्चित करें। इन आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होकर चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक जारी रहेंगे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.