नाहन ( हिमाचलवार्तान्यूज)(एसपी जैरथ):- नाहन के पौड़ी वाला के समीप बीती शाम जहां बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मृत्यु हो गई तो वहीं दूसरी तरफ देर रात को फिर नेशनल हाइवे 07 पर दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। इस दौरान पिकअप पर कंटेनर पलट गया जिस कारण एक युवक की मृत्यु हो गई जबकि हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है।जानकारी के मुताबिक, चालक सुमित पुत्र शेर सिंह राजटा निवासी ठियोग डाकघर बलावग तहसील कुमारसैन जिला शिमला सेब से भरी पिकअप लेकर देहरादून गया हुआ था। इस दौरान जब वह वापस लौट रहा था तो जैसे ही जवाहर नवोदय विद्यालय के समीप पहुंचा तो ब्रेड लेकर पांवटा साहिब जा रहे कंटेनर से पिकअप की जोरदार भिड़ंत हो गई।इस दौरान कंटेनर अनियंत्रित होकर पिकअप पर ही पलट गया जिसके चलते जीप चालक सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा हादसे में वंश, सौरव राजटा, कंटेनर चालक रविंद्र सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी हरिओम कलां जिला लुधियाना, पंजाब और क्लीनर अमरजीत सिंह भी घायल हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की पुष्टि अतिरिक्त थाना प्रभारी नाहन राजविंदर सिंह ने की है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Monday, July 20