नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा):- जिला सिरमौर में हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां एक दर्दनाक हादसा पेश आया है जहां बाइक सवार युवक की मृत्यु हो गई है। मृतक की पहचान गोविंदगढ़ निवासी प्रदीप सिंह उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। यह घटना शनिवार शाम को कालाअंब मार्ग पर आम्बवाला के नजदीक पेश आई है।चालक बाइक पर सवार होकर जा रहा था कि तभी पौड़ीवाला के समीप पहुंचा तो अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इस दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, युवक को सिर पर गंभीर चोट लगी जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में वाहन का पहिया प्रदीप के सिर पर चढ़ गया था जिस कारण युवक की मौत हो गई।वहीं, हादसे के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी और पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है तथा पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया गया है।
Breakng
- कैम्पस इंटरव्यू
- समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
- मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
- नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
- विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
Saturday, June 6