पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) :- रोटरी क्लब पांवटा साहिब और डेंटल कॉलेज पांवटा साहिब के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय उच्च विद्यालय बहराल में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 60 बच्चों के दांतो का निरीक्षण करने के बाद उन्हें सही निर्देश दिए गए। रोटरी क्लब पांवटा साहिब के अध्यक्ष राकेश रहल ने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि अगर आप अपने दांतो का ध्यान रखने का वादा करते हो तो आज जिनके दांत खराब हैं, उनके दांतो के इलाज मे आने वाले खर्च को रोटरी क्लब पांवटा साहिब भुगतान करेगा। रोटेरियन के शर्मा ने डिजिटल शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों को सीखने के लिए नए आयाम अपनाने होंगे । रोटेरियन हिमांशु भाटिया ने बच्चों को दांतो की सुंदरता का महत्व समझाया। डेंटल कॉलेज के डॉ वासित और उनकी टीम ने बहराल स्कूल के 60 बच्चों के दांतों की जांच करने के बाद रोगों से अवगत करवाया। विद्यालय के मुख्य अध्यापक जीवन प्रकाश जोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर जागरूकता पैदा करते हैं। इस शिविर के माध्यम से बच्चों को दांतों की देखभाल की सही जानकारी मिली है। कार्यक्रम में रोटेरियन राकेश रहल, रोटेरियन जीके शर्मा, रोटेरियन अत्री जी, रोटेरियन हिमांशु भाटिया, डेन्टल कॉलेज पांवटा साहिब की पूरी टीम, रेनू गोस्वामी मीनाक्षी टंडन, सुरेंद्र कौर, वीरेंद्र शर्मा, शशि कुमारी, रेशम कौर आदि उपस्थित रहे।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
