Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान के बयान पर भड़के हाटी नेता।
    सिरमौर

    शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान के बयान पर भड़के हाटी नेता।

    By Himachal VartaOctober 17, 2022
    Facebook WhatsApp

    शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान के बयान पर भड़के हाटी नेता, पढ़ें क्या बोले हाटी समिति के पदाधिकारीनाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ) :- पांवटा साहिब में आयोजित हाटी समिति की पत्रकार वार्ता में केंद्रीय हाटी समिति के मुख्य सलाहकार अतर सिंह नेगी ने कहा कि शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान अपनी राजनीतिक चमकाने के लिए लिए हाटी समिति को बदनाम ना करें। उन्होंने कहा कि विधायक हर्षवर्धन चौहान बोलते है कि 2005 में विधानसभा में मैंने गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय घोषित करने के लिए संकल्प प्रस्ताव पारित किया था। अगर  ऐसा है तो वह जनता के सामने सार्वजनिक करें।  अतर सिंह नेगी ने कहा कि विधानसभा में प्रश्न लगाना कोई संकल्प प्रस्ताव नहीं होता है साथ ही कहा कि अर्पणा नेगी द्वारा बनाए गई एथनोग्राफी रिपोर्ट आधी अधूरी थी जिसमें से राजगढ़ क्षेत्र की 19 पंचायतों को बाहर किया गया था। उन्होंने कहा कि हाटी खुमलियों में सभी नेताओं ने बोला था कि हाटी के लिए हम अपना खून बहाने को भी तैयार है। लेकिन उसके बाद कई नेता खुमलियों से गायब हो गए। उन्होंने कहा कि हाटी खुमली में सभी लोगों ने कहा था कि जो हमारा काम करेंगे हम उस पार्टी को वोट करेंगे और अब जब जिस पार्टी ने हाटी समुदाय का काम किया है तो उस पार्टी साथ भी देना पड़ेगा। पत्रकार वार्ता में अतर सिंह नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंडी रैली में देश के सामने कहा था कि हाटी समुदाय का बहुत बड़ा काम हुआ है। सतौन में आयोजित हाटी आभार रैली में देश के गृहमंत्री अमित शाह ने बोला था कि हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा मिलने से हाटी की 25 पीढ़ियों को इसका लाभ मिलेगा और साथ में ये भी कहा कि मैंने अपने पैन से लिखा है किसी के अधिकार खत्म नहीं होंगे तो शंका किस बात की ?उन्होंने कहा कि कोई भी नेता अपनी नेतागिरी को चमकाने के लिए समाज को बांटने का काम ना करें और हाटी समिति को बदनाम ना करें। इस मौके पर केंद्रीय हाटी समिति के सलाहकार खजान सिंह नेगी, हाटी समिति पांवटा साहिब यूनिट के अध्यक्ष ओपी चौहान, जगत राम शर्मा, शिवानंद शर्मा, गुमान वर्मा, सहीराम राणा, ज्ञान चौहान आदि मौजूद थे। 
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.