नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- जिला सिरमौर की एसआईयू टीम ने एक गाड़ी से शराब का जखीरा पकड़ा है। इस दौरान पुलिस ने गाड़ी में सवार दो आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार, बीती रात सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा ने सतौन पुल के पास नाकाबंदी के दौरान एक गाडी नम्बर (एचआर-36एफ-0070) को रुकवाया।इस दौरान जब गाडी की डिक्की को खोलकर देखा गया तो उसमें से 180 बोतलें अंग्रेजी शराब, 240 बोतलें देसी शराब तथा 276 बोतलें बिय़र की बरामद हुई। मामले में पुलिस ने कार सवार राहुल निवासी गांव छोली तहसील बिलासपुर जिला यमुनानगर हरियाणा तथा रविन्द्र कुमार निवासी गांव सादीपुर तहसील जगाधरी जिला यमुनागर हरियाणा के विरुद्ध पुलिस थाना पुरुवाला में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज किया।बता दें कि विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत विभाग की टीम अलर्ट मोड़ पर आ चुकी है। ऐसे में वाहनों की भी गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। उधर, जिला सिरमौर में राज्य कर एवं आबकारी विभाग के उपायुक्त हिमांशु पवार ने बताया कि बाहरी राज्यों से आने वाली सभी वस्तुओं की जांच तथा अवैध शराब को जिला में आने से रोकने के लिए 7 विशेष टीमों का गठन किया गया है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
