Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पच्छाद व अन्य कुछ स्थानों पर भाजपा बदल सकती है प्रत्याशी
    सिरमौर

    पच्छाद व अन्य कुछ स्थानों पर भाजपा बदल सकती है प्रत्याशी

    By Himachal VartaOctober 18, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :-  मिशन रिपीट की बड़ी चुनौती के साथ भाजपा की टिकटों पर माथापच्ची एक बड़े बदलाव का संकेत दे रही है। अब अगर किए जा रहे टिकटों के हेरफेर में प्रत्याशी के पक्ष में मंडलो की कराई गई वोटिंग का विश्लेषण किया जाए तो यह फार्मूला कई मायनों में कामयाब नजर आता है। ऐसे में जो उच्च पदस्थ गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली है उसमें जो बदलाव के संकेत मिल रहे हैं निश्चित तौर पर उसे सही फैसला भी कहा जा सकता है। ऐसा इसलिए भी कहा जा सकता है कि कई ऐसे प्रत्याशी हैं जिनके पक्ष में संबंधित विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता और पदाधिकारी है ही नहीं।कहा जा सकता है संबंधित विधानसभा क्षेत्र में अब भाजपा अपने कंधे पर नहीं बल्कि मंडल के कंधे पर रखकर बंदूक दागने की तैयारी में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यदि सोलन की बात की जाए तो इस सीट पर महिला प्रत्याशी भाजपा की ओर से उतारी जा सकती है। यहां से राजेश कश्यप के नाम पर जो भाजपा दो घरों में बैठी हुई थी वह महिला के नाम पर एकजुट नजर आती है। वही शिमला की सीट पर मंत्री महोदय के टिकट पर भी तलवार लटकती नज़र आती है।सिरमौर की पच्छाद विधानसभा सीट की बात की जाए, तो यहां से बलदेव कश्यप को टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा है। इसके पीछे बड़ी वजह संगठन को एकजुटता के साथ आगे ले जाना माना जा रहा है। बलदेव कश्यप बहुत लंबे अरसे से टिकट की दावेदारी करते आ रहे हैं। यही नहीं यहां का मंडल कार्यकर्ता सहित करीब दो दर्जन से अधिक पंचायत भी सीधे-सीधे बलदेव कश्यप के साथ जुड़ी हुई है। हालांकि रीना कश्यप जो सिटिंग एमएलए हैं उनको अपने विधानसभा क्षेत्र में काम करने के लिए काफी कम समय मिला।बावजूद इसके जीती हुई विधायक को किए गए कार्यों का श्रेय दिलाने में भी संगठन काफी कमजोर नजर आया। सराहां क्षेत्र में रीना कश्यप को जहां डबल मेहनत करनी पड़ती है, वहीं बलदेव कश्यप दोनों उप मंडलों में बैलेंस स्थिति में है। जाहिर है हाईकमान के पास इस विधानसभा क्षेत्र का पूरा विश्लेषण जा चुका होगा। संभवत इसी वजह से पार्टी की गुटबाजी को खत्म करते हुए बलदेव कश्यप के नाम पर अंतिम मुहर लगनी लगभग तय है। बलदेव कश्यप को टिकट दिए जाने पर कांग्रेस की संभावित प्रत्याशी दयाल प्यारी को काफी नुक्सान भी होगा।ऐसा इसलिए भी कहा जा सकता है क्योंकि रीना कश्यप के मैदान में होने पर भाजपा का बढ़ा नाराज वर्ग दयाल प्यारी को सपोर्ट कर रहा था। मगर बलदेव कश्यप के नाम की चर्चा के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह नजर आ रहा है। यही नहीं कांग्रेस के कद्दावर नेता जीआर मुसाफिर को यदि टिकट नहीं मिलता है तो निश्चित रूप पर अगर वह आजाद उम्मीदवार के तौर पर खड़े नहीं होते हैं तो वह बलदेव कश्यप को अंदर खाते समर्थन भी दे सकते हैं। उधर, कसौली विधानसभा सीट पर भी टिकट बदलाव के संकेत मिले है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.