Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा की इस बार बनी हाटसीट, अधिसूचना जारी : विवेक महाजन
    सिरमौर

    पांवटा की इस बार बनी हाटसीट, अधिसूचना जारी : विवेक महाजन

    By Himachal VartaOctober 18, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज)  उपमंडल पांवटा साहिब इस बार हाटसीट बनी हुई है। विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है।  यह बात पत्रकारवार्ता करते हुए  उपमंडल अधिकारी विवेक महाजन ने कही।वहीं सोमवार से एसडीएम कार्यालय में कड़ी सुरक्षा के साथ नामांकन प्रक्रिया नियमनुसार शुरुआत हो गयी है।विवेक महाजन ने बताया कि नामांकन की सारी तैयारियां जिला निर्वाचन अधिकारी राम कुमार गौतम के निर्देशानुसार मे पूरी कर ली गई है।नामांकन के दौरान बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, प्रत्याशी भी चार से पांच  लोगों के साथ ही नामांकन कराने जा सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया 25 अक्टूबर तक चलेगी, जबकि 22 ,23 और 24 अक्टूबर को शनिवार रविवार व दिवाली के कारण नामांकन नहीं भरे जाएंगे। हालांकि बीच में हुए तीन दिन के अवकाश के कारण प्रत्याशीयों कों नामांकन प्रक्रिया में मुश्किलें आ सकती है। इस दौरान नामांकन कराने के लिए प्रत्याशियों के साथ जाने वाले प्रस्तावकों और उनके समर्थकों की वीडियोग्राफी कलक्ट्रेट गेट से लेकर नामांकन कक्ष तक हर गतिविधि की वीडियोग्राफी की जाएगी।एसडीएम  परिसर में चारों ओर से बेरीकेडिंग कराए जाने के साथ ही नामांकन पत्रों को सुरक्षित रखने के लिए बक्सों तक सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।नामांकन के लिए विधानसभावार स्थल बनाए गए हैं, एसडीएम कार्यालय के  प्रवेश द्वार से उन तक पहुंचने के लिए बेरीकेडिंग की गई है।इस दौरान उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इस बार विधानसभा चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने के संबंध में तीन नए संशोधन किए गए हैं।प्रत्याशियों को नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ सरकारी देय बकाया तो नहीं है,इसका शपथपत्र देना होगा। इस बार नामांकन पत्र के साथ फोटोग्राफ लिए जाएंगे,नामांकन पत्र में नागरिकता कॉलम में भारत का नागरिक होने की जानकारी देनी होगी, बताना होगा कि उन्होंने अन्य विदेशी नागरिकता हासिल नहीं की है।इस दौरान एसडीएम पांवटा विवेक महाजन ने बताया कि नामांकन की सभी तैयारियां पूरी है। उनके साथ तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री चुनाव कानूनगो मदन भी मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.