Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पति की बीमारी से परेशान पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम
    सिरमौर

    पति की बीमारी से परेशान पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

    By Himachal VartaOctober 19, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता)(एसपी जैरथ) :-गुरु की नगरी पांवटा साहिब में पति की लंबी मानसिक बीमारी के चलते 31 वर्षीय महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हादसे में मृतक की पहचान काजल वालिया (31) पत्नी अमित वालिया ग्राम बद्रीपुर पांवटा साहिब के रूप में हुई है , जो कि नाहन के स्थाई निवासी है। जानकारी के मुताबिक काजल वालिया बद्रीपुर में एक किराए के मकान में रहती थी और दोपहर करीब 2:30 बजे काजल ने पति की लंबे समय से चल रही बीमारी के चलते परेशान होकर फांसी लगा ली। यह हादसा उस समय पेश आया जब काजल का पति अमित अपने बच्चे को लेने स्कूल गया हुआ था और उसकी गैर मौजूदगी में काजल ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार काजल करीब 12:00 बजे अपनी मां से फोन पर बात कर रही थी बात करते करते अचानक काजल का फोन बंद हो गया। उसके बाद काजल की मां लगातार उसे फोन करती रही लेकिन काजल ने उसका कोई जवाब नहीं दिया। यह देख काजल की मां बहुत घबरा गई और अफरातफरी में किसी रिश्तेदार के यहां फोन कर काजल की खबर लेने को कहा। तभी काजल के रिश्तेदारों ने काजल के पति को फोन कर काजल की बात उसकी मां से करवाने को कहा तो पति करीब 2:00 बजे उनके कहने पर घर पहुंचा और सारी स्थिति को देखकर दंग रह गया। उसने घर जा कर पाया कि काजल पंखे से लटकी हुई है उसने किसी तरह काजल को पंखे से नीचे उतारा और परिजनों को सूचित किया।  काजल को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया जहां पर डॉक्टर्स में काजल को मृत घोषित कर दिया। इतना ही नहीं काजल के पति अमित लंबे समय से ब्लड कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। काजल की ऐसी स्थिति देख अमित भी अस्पताल में भर्ती हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल से नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रमाकांत ने बताया कि काजल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। साथ ही परिजनों से पूछताछ कर ही मौत के कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकता है। 

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.