Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में 3,94,354 मतदाता करेंगे 5 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
    सिरमौर

    सिरमौर में 3,94,354 मतदाता करेंगे 5 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

    By Himachal VartaOctober 19, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज) (संजय सिंह):- हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 का बिगुल बज चुका है। सभी राजनीतिक दल भी मतदाताओं पर पूरी नजर टिकाए हैं। इस बार सिरमौर जिला में मतदाताओं की करें, तो विधानसभा चुनाव में पुरूष मतदाता ही हरेक विधानसभा सीट पर प्रत्याशी के भाग्य का फैसला करेंगे। सिरमौर जिले में पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं की अपेक्षा पुरूष मतदाता ही अधिक है।ऐसे में माना जा रहा है कि पुरूष मतदाता ही जिला की पांचों सीटों पर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाली मतदान प्रक्रिया के तहत ईवीएम में कैद करेंगे। सिरमौर जिला में 10 अक्तूबर तक तैयार की गई मतदाताओं की अंतिम सूची के अनुसार जिला में कुल 3,94,354 मतदाता हैं, जिनमें से 2,05,575 पुरूष व 1,88,774 महिला मतदाता शामिल हैं। महिलाओं के मुकाबले पुरूषों मतदाताओं की संख्या 16,801 अधिक है।वहीं, विधानसभा सीट के मुताबिक 55-पच्छाद (एससी आरक्षित) में 39,369 पुरूष व 37026 महिला मतदाता, 56-नाहन में 42,936 पुरूष व 41,607 महिला, 57-श्रीरेणुकाजी (एससी आरक्षित) में 38,072 पुरूष व 35,528 महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 58-पांवटा साहिब विधानसभा सीट में 43,652 पुरूष व 40,507 महिला मतदाता, 59-शिलाई विधानसभा सीट में 41,546 पुरूष व 34,106 महिला मतदाता इस बार अपने मतदान का प्रयोग कर सकेंगी।पहली बार पांच ट्रांसजेंटर मतदाता भी करेंगे मतदानजिला की पांच विधानसभा सीटों पर पांच ट्रांसजेंटर मतदाता भी शामिल हैं। जिसमें पच्छाद में 1, नाहन में 2, पांवटा साहिब व शिलाई में क्रमश: 1-1 मतदाता शामिल हैं। जबकि श्रीरेणुकाजी में कोई भी ट्रांसजेंटर मतदाता सूची में शामिल नहीं है। पहली बार ये मतदाता भी मताधिकार का प्रयोग करेंगे।राम कुमार गौतम जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर ने बताया कि सिरमौर जिला में 10 अक्तूबर तक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई हैं। जिला में इस बार कुल 3,94,354 मतदाता हैं। जिला की सभी पांचों सीटों के मतदाताओं से आह्वान कर रहे हैं कि लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और 12 नवंबर को होने वाली मतदान प्रक्रिया में अपने मत का प्रयोग करें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.