Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने सील की जिला सिरमौर की सीमाएं
    सिरमौर

    राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने सील की जिला सिरमौर की सीमाएं

    By Himachal VartaOctober 19, 2022
    Facebook WhatsApp

    State Tax and Excise Department sealed the boundaries of district Sirmaur

    2 दिन में 38 लीटर अवैध शराब के साथ तीन लोग गिरफ्तार

    नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज) (संजय सिंह):- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला सिरमौर में राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने बाहरी प्रदेशों से आने वाले सभी वस्तुओं की जांच तथा अवैध शराब की रोकथाम के लिए 7 विशेष टीमें गठित की हैं। यह टीमें दूसरे राज्यों से जिला सिरमौर की सीमा पर आने वाले प्रत्येक सामान जो कि चुनाव में वितरित हो सकता हैं। जैसे कि मोबाइल, कंबल, सूट के साथ-साथ अवैध शराब पर नजर रखे हुए हैं।

    राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने जिला सिरमौर की 7 टीमों में नाहन शहर तथा इसके आसपास के लिए एसीएसटीई शुभम धीमान, एएसटीईओ शुभम भारद्वाज तथा कर्म सिंह शामिल हैं। दूसरी टीम औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब में एसीएसटीई अविनाश चौहान, एएसटीईओ भूपेंद्र सिंह व श्रवण सिंह शामिल है। तीसरी टीम ददाहू, संगड़ाह, हरिपुरधार व पूरे श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र को देखेगी। जिसमें एसीएसटीई दिव्या किशोर गौतम, एसीएसटीओ कार्तिक ठाकुर तथा मनोज कुमार शामिल है।

    जबकि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां व राजगढ़ में दिनेश सेशन, एएसटीईओ कुलदीप भारद्वाज तथा एक अन्य कर्मचारी शामिल है। पांवटा साहिब व आसपास के क्षेत्रों के लिए एसीएसटीई भूपराम शर्मा, एएसटीईओ दीपक सत्ती तथा एक अन्य कर्मचारी शामिल है। जबकि बहराल, कोलर व हरिपुरखोल के लिए एसीएसटीई ऋषभ कुमार, एएसटीईओ सनी वर्मा तथा बलवीर सिंह शामिल है। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लिए एसीएसटीई संदीप अत्री, एएसटीईओ चिरंजीवी लाल तथा रामलाल शामिल है।

    इसके साथ ही राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने जिला सिरमौर की सभी शराब फैक्ट्रियों पर मॉनिटरी शुरू कर दी है। किस-किस फैक्ट्री में कितना उत्पादन हो रहा है। वही जो गाड़ियां शराब लेकर जा रही है, उन पर भी पूरी निगरानी रखी जा रही है। वही दूसरे राज्यों से जिला सिरमौर में आने वाले प्रत्येक वस्तु पर निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिला सिरमौर में किसी तरह की भी किसी भी घटना की जानकारी लोग राज्य कर एवं आबकारी विभाग के कंट्रोल रूम में दे सकते हैं।

    इसके लिए विभाग की ओर से नंबर भी जारी कर दिया गया है। पिछले दो दिनों में राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने जिला सिरमौर के विभिन्न हिस्सों में 38 लीटर अवैध शराब पकड़ी है। जिसके साथ तीन लोग गिरफ्तार किए गए थे, जिन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है। जिला सिरमौर में राज्य कर एवं आबकारी विभाग के उपायुक्त हिमांशु पवार ने बताया कि बाहरी राज्यों से आने वाली सभी वस्तुओं की जांच तथा अवैध शराब को जिला में आने से रोकने के लिए 7 विशेष टीमों का गठन किया गया है।

    2 दिन में विभाग की टीम ने 38 लीटर अवैध शराब व तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। चुनाव संपन्न होने तक विभाग की 7 टीमें लगातार सक्रिय रहेंगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.