नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- बीते 24 और 25 सितंबर को प्रदेश में हुई भारी बारिश के घाव अभी तक नहीं भर पाए है। भारी बारिश के चलते जहां जिला सिरमौर के पहाड़ी क्षेत्रों में विभागीय अमला को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर चल रहे कार्य के चलते स्थानीय लोगों को नुकसान हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर अशयाडी से श्रीक्यारी के बीच भारी भूस्खलन हुआ है। दर्जनों जगह भूस्खलन होने से मार्ग की सुरक्षा दीवारे ढह गई है। सैकड़ों बीघा भूमि पर गहरी खाईयां कट गई है, जो हल्की बारिश होने पर बड़े भूस्खलन का कारण बनने वाली है। क्षेत्र में निकलने वाले नालों में बाढ़ जैसे हालत होने से सैकड़ों बीघा जमीन भूमि कटाव की भेंट चढ़ गई है। जानकारी के अनुसार भारी बारिश से हुई तबाही होने के बाद पखवाड़े से अधिक समय हो गया है। और लोगों की सुविधाओं को देखते हुए लिंक मार्ग, रास्ते, नाले, कुहल सहित क्षेत्र में हुए भूस्खलन के नुकसान का पूर्ण आकलन नहीं हो पाया है। भारी बारिश ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्य कर रही एचईएस इन्फ्रा कम्पनी को भी नुकसान पहुंचाया है। तेज बारिश ने मार्ग पर लगी अधिकांश सुरक्षा दीवारें तोड़ दी है। मार्ग पर गहरे, बड़े, बड़े गड्ढे होने के साथ मलबे के ढेर लग गए है। ऊपर की तरफ से जगह जगह पहाड़िया दरक गई है। कई जगह वन संपदा को भारी नुकसान हुआ है। एचईएस कम्पनी के करोड़ों रुपए से किए गए कार्यों पर बारिश, कहर बनकर बरसी है और कंपनी को भारी नुकसान पहुंचाया है।उपमंडल अधिकारी शिलाई सुरेश कुमार सिंघा ने बताया कि तहसील कार्यालय में लोगों के हुए नुकसान की जितनी शिकायतें आई है। उन पर विभाग कार्रवाही कर रहा है। जिसके चलते क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर नुकसान हुआ है
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
