नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(संजय सिंह):-नाहन सीएमओ ऑफिस के पीछे आज सुबह करीब 7:30 बजे के आसपास एक पिकअप पलट जाने की जानकारी मिली है। इस दुर्घटना में मोहल्ला गोविंदगढ़ का करीब 50 वर्षीय व्यक्ति मानसिंह गंभीर रूप से घायल हुआ है। मानसिंह काफी गरीब व्यक्ति है जो दिहाड़ी मजदूरी आदि का काम करता था।सुबह पिकअप खाली करने के लिए वह गाड़ी में बैठा था। तभी अचानक तकनीकी खराबी के चलते गाड़ी पलट गई। जैसे ही गाड़ी पलटी मानसिंह गाड़ी से नीचे गिरा और पूरी पिकअप उसकी बाजू पर गिर गई। लोगों के द्वारा जैसे कैसे पिकअप के नीचे से उसकी बाजू को निकाल कर उसे तुरंत नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा गया।घटना की जानकारी मोहल्ला गोविंदगढ़ निवासी जुझार सिंह ने दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रेफर किया जा रहा है। बताया यह भी गया है कि यह पिकअप खाली नहीं बल्कि लोड थी।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18