नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (संजय सिंह) :- टिकट का ऐलान होते ही उम्मीदवारों ने अब चुनाव प्रचार पर जोर देना शुरू कर दिया है बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ राजीव बिंदल ने नाहन बाजार से चुनाव प्रचार की शुरुआत की। इस दौरान बड़ी संख्या में विधायक के साथ भाजपा समर्थक चुनाव प्रचार में मौजूद रहे।मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक डॉ राजीव बिंदल टिकट देने के लिए पार्टी हाईकमान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल के कार्यकाल में जयराम सरकार के नेतृत्व में नाहन विधानसभा क्षेत्र में कई विकासात्मक कार्य हुए हैं।जिन्हें जनता के आशीर्वाद से आगे बढ़ाया गया। बिंदल ने उम्मीद जताई कि इन चुनावों में नाहन विधानसभा क्षेत्र की जनता का सहयोग मिलेगा और रुके पड़े अन्य विकास कार्यो को आगे बढ़ाया जाएगा।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
