सिरमौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( संजय सिंह)जिला निर्वाचन अधिकारी आर.के.गौतम ने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसरण में निर्वाचन व्यय निगरानी तंत्र, 2022 के संबंध में विधानसभा चुनाव -2022 के दौरान मतदाताओं को शराब और नकदी का प्रलोभन देने पर नजर रखने व इसे रोकने के लिए जिला में विधानसभा क्षेत्र-वार उड़न दस्ते और स्थिर निगरानी टीमों का गठन किया गया है। किसी प्रकार के संदेह पर उक्त टीमें ऐसे मामलों में जब्ती को प्रभावी करेंगी। जब्ती के बाद नकदी को सुरक्षित अभिरक्षा के लिए कोषागार में जमा किया जाएगा। उन्होंने जिला के समस्त कोषागार अधिकारियों को कार्यालय समय के बाद और अवकाश के दिनों में भी जब्त नकदी प्राप्त करने के निर्देश जारी किये हैं।
Breakng
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
Thursday, October 22