नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) :- सिरमौर पांवटा साहिब के राज वन में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने की वजह से 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई है। पुलिस को जानकारी देते हुए एक होटल चालक प्यारे लाल 28 पुत्र हरबन्स लाल निवासी गांव मुगलावाला डा राजबन तह पांवटा साहिब जिला सिरमौर हिप्र बताया की मेरी बालीवाला मे चाय व खान पान की दुकान है।उन्होंने कहा की वे और उसका दोस्त मनीष कुमार दुकान से पैदल अपने घर की तरफ मैन रोड एचएन 707 से आ रहे थे उस समय करीब 10.40 बजे रात जब ये दोनो मैन रोड NH707 से अपनी घर की तरफ लिंक रोड के पास पहुंचे तो सडक के बीचो बीच एक व्यक्ति घायल अवस्था मे पडा हुआ था।जैसे ही वह उसके नजदीक गए तो घायल की पहचान उमन धीमान पुत्र श्री प्रेम चन्द निवासी गांव मुंगलावाला डा राजबन तह पांवटा साहिब जिला सिरमौर के तौर पर हुई,जोकि उनका ही पडोसी है।जिसके नाक, मुह व दोनो टांगो पर चोटे लगी हुई थी, उमन को हमने जैसे तैसे उठाकर सडक किनारे किया व होश मे लाने की कोशीश की परन्तु उमन धीमान कोई भी हरकत नही कर रहा था, हमने बिना देरी के उमन धीमान को प्राईवेट गाडी से ईलाज के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उमन चैक करके मृत घोषित कर दिया।प्रथम दृष्टि से देखें तो ऐसा प्रतित होता है कि यह हादसा सतौन से पांवटा साहिब की तरफ आने वाले किसी अज्ञात वाहन चालक द्वारा वाहन को तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए उमन धीमान को टकर मारने के कारण हुआ है।घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी रमाकांत ने बताया कि राजबन पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 141/22 धारा 279,304ए आईपीसी & 187 मोटर वाहन एक्ट के तहत दर्ज कर लिया है। जिसकी धनवीर सिंह द्वारा पेश में लाई जा रही है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Monday, July 20