नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- जिला सिरमौर के पांवटा साहिब-कालाअंब राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर कटासन देवी मंदिर के समीप सड़क हादसा पेश आया। जिसमें ट्रक व कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर से कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर माजरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी अनुसार देहरादून कालाअंब राष्ट्रीय राजमार्ग-07 एक ट्रक व कार में टक्कर हो गई। कार पांवटा से नाहन जा रही थी। जबकि, ट्रक नाहन से पांवटा आ रहा था। मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने घायल कार चालक प्रदीप को अस्पताल पहुंचाया। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Monday, July 20
