घुमारवीं (हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास)भराड़ी थाना के तहत शिमला-धर्मशाला नेशनल हाइवे पर दधोल चौक के समीप दो कारों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कारों के चालकों सहित पांच लोग घायल हुए है। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से घुमारवी अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक ऑल्टो कार घुमारवीं से हमीरपुर की तरफ जा रही थी कि दधोल चौक के समीप हाइवे पर विपरीत दिशा से आ रही अन्य कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दोरान हाइवे पर गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने अपने वाहन रोककर घायलों को बाहर निकाला। एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को घुमारवीं असप्ताल ले जाया गया। वहीं, निहारी बरठीं सड़क पर बधाघाट के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे की पता लगते ही स्थानीय युवक मौके पर पहुंचे और स्कूटी सवार को बाहर निकाला। गनीमत रही कि स्कूटी सवार को ज्यादा चोटें नहीं आई। वहीं, डीएसपी अनिल ठाकुर ने बताया कि दोनों कारों की आमने सामने टक्कर होने से दोनों कारों में सवार कुल पांच लोगों को चोटें आई हैं।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
