नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा):- जिला सिरमौर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक बार फिर पेश आए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी। हादसा राजगढ़ उपमंडल की उपतहसील पझोता के ठंडीधार के समीप पेश आया है। जानकारी के अनुसार पिकअप धामला से ठंडीधार की ओर जा रही थी। अचानक ठंडीधार के पास लगभग 30 फुट गहरी खाई मे जा गिरी। इस हादसे मे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।इसके अलावा इस हादसे में दो व्यक्ति घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी पझोता से पुलिस मौके पर पंहुची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल राजगढ लेकर आई। घायलो को भी ईलाज के लिए नागरिक अस्पताल राजगढ मे भर्ती किया गया है। मृतक की पहचान अंजीत कंवर 40 के रुप मे हुई है। मामले की पुष्टि उप डीएसपी राजगढ अरूण मोदी ने की है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Monday, July 20