नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर में अब तक कांग्रेस, भाजपा, सीपीआईएम, बीएसपी, आप, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी तथा निर्दलीय 18 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। रिटर्निंग ऑफिसर को नामांकन पत्र दाखिल करते समय संपत्ति का हलफनामा भी सभी प्रत्याशियों ने दिया है। शुक्रवार देर रात तक निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपडेट हुए जिला सिरमौर के पांच में से चार विधायक करोड़ों की संपति के मालिक हैं। निर्वाचन आयोग को सौंपे शपथ पत्र में नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल 4.35 करोड़ की अचल संपति के मालिक हैं।उनके पास 60,000 कैश, पत्नी मधु बिंदल के पास 40,000 कैश है। इसके अलावा उनके पास बैंक डिपोजिट, एफडीआर, एलआईसी, गाड़ी और जेवरात की कीमत 93,93,783 रुपये और पत्नी के पास 98,27,435 रुपये की चल संपति है। उनकी पत्नी के नाम 2,37,74,040 रुपये की अचल संपति है। जबकि, डा. बिंदल की 15,90,845 की देनदारियां भी है। वर्ष 2017 में उनके पास चल संपत्ति 80 लाख और अचल संपत्ति चार करोड़ रुपये थी। शिलाई के विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी हर्षवर्धन चौहान के पास 1,03,63,766 रुपये की चल संपति है। जबकि पत्नी के नाम 57,90,900 रुपये की चल संपति है।बेटी के नाम 3,29,626 चल संपति है। उनके पास 12 करोड़ की अचल संपति और 45,18,600 रुपये की देनदारी भी है। वहीं, पांवटा साहिब विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी के पास 27,76,408 रुपये, पत्नी शशिबाला के पास 47,55,541 रुपये, बेटी गीतांजलि चौधरी के नाम 19,67,735 रुपये, बेटी नवनीत चौधरी के नाम 1,54,819 रुपये, बेटी अनुराधा चौधरी के नाम 6,17,048 रुपये की चल संपति है। इसके साथ -साथ सुखराम चौधरी के नाम 1.25 करोड़ रुपये की अचल संपति भी है। सुखराम चौधरी ने अपनी बेटी नवनीत चौधरी की पढ़ाई के लिए 16,65,278 रुपये का कर्ज भी लिया है।उनके पास 69,04,722 रुपये की देनदारियां भी है। श्रीरेणुकाजी विधानसभा के विधायक विनय कुमार ने अचल संपति 5,48,96,646 रूपए, जबकि चल संपति 1,39,46,604 दर्शायी गई है। उनकी पत्नी सीमा के पास अचल संपति 34,51,973 रुपये, जबकि बेटा, बेटी और मां के नाम 34,44,230 रुपये दर्शायी गई है। उनके पास 92,83,317 रुपये का लोन व देनदारी भी है। 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग को दिए शपथ पत्र में उनके पास चल व अचल संपत्ति 2.15 करोड़ रुपये थी
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2