Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»राजनैतिक»नाहन से विनोज शर्मा मंगलवार को बतौर आजाद उम्मीदवार भर सकते हैं नामांकन
    राजनैतिक

    नाहन से विनोज शर्मा मंगलवार को बतौर आजाद उम्मीदवार भर सकते हैं नामांकन

    By Himachal VartaOctober 22, 2022
    Facebook WhatsApp

    Vinoj-Sharma-Mangal-can-fil.jpg

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-नाहन विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य तथा जिला भाजपा महामंत्री रहे विनोज शर्मा आजाद उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरने का मन बना चुके हैं। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार विनोज मंगलवार को अपना नामांकन भर सकते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विनोज शर्मा ने भले ही भाजपा से टिकट की दावेदारी ना की हो मगर टिकट की इच्छा को लेकर वह पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए थे।हालांकि जानकारी तो यह भी है कि उनसे आम आदमी पार्टी ने भी संपर्क साधा था। मगर विनोज शर्मा ने यह बिल्कुल स्पष्ट कर दिया कि वह भाजपा से बाहर बिल्कुल नहीं जाएंगे। जानकारी तो यह भी है कि यदि वे नाहन विधानसभा से अपनी जीत सुनिश्चित करते हैं तो वह समर्थन भी भाजपा को ही देंगे। विनोज शर्मा धूमल गुट के कट्टर समर्थक रहे हैं। जिला सिरमौर भाजपा में वह कद्दावर नेता भी रहे हैं। विनोज शर्मा हिमाचल पुलिस में नौकरी भी कर चुके हैं।पुलिस से नौकरी छोड़ने के बाद वह राजनीति के साथ साथ बिजनेस के कारोबार से जुड़ गए थे। विनोज ने पहले यह स्पष्ट कर दिया था कि वह इस बार के विधानसभा चुनाव में निश्चित तौर पर उतरेंगे। अब यदि वह बतौर आजाद उम्मीदवार मैदान में उतरते हैं तो इसका सबसे बड़ा नुक्सान भाजपा के मैदान में उतरे प्रत्याशी डॉ राजीव बिंदल को होगा। यहां यह भी बताना जरूरी है कि विनोज शर्मा पिछले कुछ महीनों से लगातार विधानसभा क्षेत्र में अपने समर्थकों के साथ जुटे हुए थे।शर्मा ना केवल ब्राह्मण लॉबी में बल्कि राजपूत तथा गुर्जर वोट बैंक में भी पैठ रखते हैं। सामाजिक सरकारों के चलते उनका अच्छा खासा वोट बैंक भी है। बरहाल आम आदमी पार्टी और स्वर्ण मोर्चा के बाद बतौर आजाद उम्मीदवार विनोज नाहन विधानसभा सीट पर पहले प्रत्याशी होंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.