Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला सिरमौर के 563 मतदान केंद्रों की सूची जारी
    सिरमौर

    जिला सिरमौर के 563 मतदान केंद्रों की सूची जारी

    By Himachal VartaOctober 25, 2022
    Facebook WhatsApp

    2.70-lakh-voters-were-train.jpgनाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा) :- हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने जिला सिरमौर के 563 मतदान केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इन मतदान केंद्रों में से 47 मतदान केंद्र अति संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं। जबकि 103 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। वही जिला के 413 मतदान केंद्र सामान्य श्रेणी में है। जिला सिरमौर की सीमा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व हरियाणा के साथ लगती है। जिसके चलते पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में जिला सिरमौर में सबसे अधिक अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।इन मतदान केंद्रों में लड़ाई-झगड़े के आसार बने रहते हैं। इसीलिए इन मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की श्रेणी में रखा गया है। पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में 103 मतदान केंद्रों में से 20 अतिसंवेदनशील, 46 संवेदनशील व 37 मतदान केंद्र सामान्य है। वही हरियाणा की सीमा के साथ लगते नाहन विधानसभा क्षेत्र कुल 121 मतदान केंद्र में से 27 संवेदनशील, 19 अतिसंवेदनशील व 75 सामान्य मतदान केंद्र हैं।श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में कुल 124 मतदान केंद्र हैं। 3 अति संवेदनशील, 12 संवेदनशील व 109 सामान्य मतदान केंद्र हैं। हरियाणा की सीमा से सटे पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में कुल 113 मतदान केंद्र हैं। यहां पर 12 संवेदनशील व 101 सामान्य मतदान केंद्र हैं। यहां पर कोई भी अति संवेदनशील मतदान केंद्र नहीं है। उत्तराखंड की सीमा के साथ लगते शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 102 मतदान केंद्र हैं। जिसमें से 5 अति संवेदनशील, 6 संवेदनशील व 91 सामान्य मतदान केंद्र हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.