नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (संजय सिंह):-जिला सिरमौर में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगी ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटा जा सके। यह बात राम कुमार गौतम जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर ने कहीं। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में आईटीबीपी व एसएसबी के जवानों को तैनात कर दिया गया है।3 राज्यों की सीमा से सटे 4 विधानसभा क्षेत्र शिलाई, पांवटा साहिब, नाहन व पच्छाद का 225 किलोमीटर का हिस्सा उत्तराखंड व हरियाणा से लगता है। जबकि 2 किलोमीटर का हिस्सा उत्तर प्रदेश के साथ लगता है। 225 किलोमीटर की सीमा में जिला प्रशासन द्वारा 18 इंटर स्टेट नाके लगाए गए हैं। जहां पर पुलिस तथा आबकारी विभाग की टीम 24 घंटे जांच पड़ताल कर रही है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
