नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा) :- वन विभागीय टीम के द्वारा खारा के जंगलों से ब्यास के जंगल में पहुंचे हाथियों के झुंड को परदुनी के जंगलों की तरफ खदेड़ा गया।डीएफओ कुणाल अंगरीश ने बताया की इस दौरान टीम ने हाथियों की लोकेशन अनुसार घेराबंदी कर आवाज करने वाली साउंड गन के माध्यम से हाथियों को लगभग 5 किलोमीटर तक खदेड़ा व साथ ही उन्हें कृषि क्षेत्रों में घुसने से रोका गया, ताकि किसानों की फसलों को कोई नुकसान न पहुंचे।इस दौरान चांदपुर व कोटड़ी क्षेत्र के ग्रामवासियों द्वारा भी टीम का सहयोग किया गया जिनमे गुरदेव, सरवन, राजकुमार, रंगीलाल व बलदेव शामिल रहे, जिन्होंने वन विभाग की टीम का साथ दिया और हथियों कों कृषि क्षेत्र में आने से रोका।कुणाल अंगरीश ने बताया की टीम के द्वारा हाथियों को सिंबलबाड़ा नेशनल पार्क पहुंचाने का प्रयास अगले कुछ दिनो तक जारी रहेगा।डीएफओ पांवटा ने परदूनी, मेहरार, क्षेत्र के निवासियों से अगले दो दिन वन मार्गों का प्रयोग कम करने व हाथियों के आगमन की स्थिति में अधिक निकट ना जाने की अपील की है।टीम में वन परिक्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुंडलास, वनखंड अधिकारी सुरेश, राजकुमार, वन रक्षक राकेश, सुशील, हितेश व वनकर्मी शमशेर, रामकिशन, वीरेंद्र व जोगिंदर आदि शामिल रहे।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3