नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास)भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सिरमौर जिला के लिये नियुक्त किये गए सामान्य पर्यवेक्षक सौरभ गौड ने निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिये जिला के समस्त रिटर्निंग अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने रिटर्निग अधिकारियों को जिला के 80 साल आयु से अधिक के मतदाताओं तथा दिव्यांग मतदाताओं को मतदान की सुविधा प्रदान करने के लिये जल्द से मोबाईल टीमों को फील्ड में भेजकर पोस्टल बैलेट उपलब्ध करवाकर तथा इन्हें भरने के उपरांत वापिस एकत्र करने को कहा। उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट के लिये रिटर्निग अधिकारी अलग से स्ट्रांग रूम स्थापित करें और सुरक्षित ढंग से पोस्टल बैलेट को इसमें रखें। उन्होंने रिटर्निग अधिकारियों को सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति करने के भी निर्देश दिये।
निर्वाचन संबंधी तैयारियों पर चर्चा करते हुए सामान्य पर्यवेक्षक ने कहा कि नामांकन दाखिल किये जा चुके हैं और अब इनकी जांच का कार्य होना है। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच का कार्य बारीकी के साथ किया जाना चाहिए, क्योंकि यह एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इसमें किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना नहीं रहनी चाहिए। इसी प्रकार, पड़ताल के बाद नामांकन वापसी का कार्य भी एक संवेदनशील मामला है और इसका निष्पादन जिम्मेवारी के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये।
जिला निर्वाचन अधिकारी आर.के.गौतम ने जिला में निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जानकारी सांझा की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन एक पर्व की तरह है और इसे सभी को मिल-जुल कर जिम्मेवारी के साथ पूरा करना है।पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त उपायुक्त, तहसीलदार निर्वाचन वेद शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
Breakng
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
Thursday, October 22
