नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (संजय सिंह )हिमाचल प्रदेश की 16वीं विधानसभा के लिए चुनाव नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को समाप्त हो गई। इसी के साथ जिला सिरमौर के 5 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, सीपीआईएम, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी, बहुजन समाज पार्टी व निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।5 सीटों के लिए जिला सिरमौर से 35 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन जिला सिरमौर में 14 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन भरे। इस दौरान प्रत्याशियों द्वारा शक्ति प्रदर्शन भी किया गया। जिला सिरमौर में 5 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की संख्या अब 35 हो गई है।उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी आर.के. गौतम ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए जिले से 35 उम्मीदवारों ने अलग अलग पार्टियों से आपने आपने नामांकन भरे है। उन्होंने बताया कि 29 सितम्बर क़ो स्टूकनी की जाएगीगौर हो कि नाहन में अब प्रत्याशियों की संख्या 7 हो गई है। वही पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में 11प्रत्याशियों ने नामांकन भरे है. की संख्या सबसे अधिक है। शिलाई विधानसभा क्षेत्र से 4 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन भरे।श्रीरेणुकाजी विधानसभा सीट पर भी प्रत्याशियों की संख्या 5 हो गई है। वहीं पच्छाद विधानसभा सीट पर 8 उम्मीदवारो ने नामांकन पत्र दाखिल किए
Breakng
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
- 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
- आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
- राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
- 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
Monday, June 8
