नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- आखिरकार हिमाचल प्रदेश पुलिस ने डबल मर्डर मामले में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने हथियार डाल दिए हैं और पुलिस ने मामले की सूचना देने वाले को ₹100000 के इनाम की घोषणा की है।जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश पुलिस के ऑफिशियल टि्वटर हैंडल अकाउंट पर डबल मर्डर मामले की किसी भी प्रकार की सूचना देने वाले को पुलिस द्वारा ₹100000 का नगद इनाम दिया जाएगा और सूचना देने वाले का नाम बाकायदा गुप्त रखा जाएगा। हिमाचल प्रदेश पुलिस की ऑफिशियल ट्विटर हैंडल अकाउंट पर डाले गए संदेश में पुलिस द्वारा बाकायदा दो पुलिस अधिकारियों के नंबर भी शेयर किए हैं , जिन पर कोई भी व्यक्ति सूचना दे सकता है।गौर हो कि गत 20 अक्टूबर को जिला सिरमौर के पच्छाद उप मंडल की चमेंजी पंचायत में रात को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मां बेटे का कत्ल कर दिया गया था। जिसका अभी तक पुलिस कोई भी सुराग नहीं लगा पाई है। इस मामले को लेकर गत दिनों मायका पक्ष वालों ने पच्छाद में ना केवल पुलिस का घेराव किया बल्कि पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी कीपुलिस द्वारा ट्विटर हैंडल अकाउंट पर पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा के मोबाइल नंबर 93179 21120 और पुलिस अधीक्षक ला एंड आर्डर शिमला मुख्यालय सृष्टि पांडे के मोबाइल नंबर 99075 68359 शेयर किया है। पुलिस ने लिखा है कि कोई भी व्यक्ति मामले से जुड़ी जानकारी उपरोक्त नंबर पर शेयर कर सकता है।
Breakng
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
Thursday, October 22