Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»रैलियों व वाहनों की अनुमति के लिये सुविधा पोर्टल पर करें आवेदन-सौरभ गोड़
    सिरमौर

    रैलियों व वाहनों की अनुमति के लिये सुविधा पोर्टल पर करें आवेदन-सौरभ गोड़

    By Himachal VartaOctober 28, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) :-   सामान्य पर्यवेक्षक सौरभ गौड़ ने उपायुक्त कार्यालय सभागार नाहन में विभिन्न राजनीतिक दलों  के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्वाचन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाष डाला। उन्होंने कहा कि निर्वाचन एक पर्व जैसा है जिसमें सभी लोगों का सहयोग अपेक्षित रहता है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी व रिटर्निंग अधिकारी से रैली अथवा वाहनों या फिर किसी अन्य प्रकार की अनुमति की जरूरत हो तो सुविधा पोर्टल के माध्यम से आवेदन करें। अनुमति दो से तीन घण्टे में प्राप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सुविधा पोर्टल अनुमति के लिये रैली इत्यादि करने से 48 घंटे पूर्व बंद हो जाएगा। इसलिये अनुमति के लिये आवेदन 48 घंटे से पहले करना होगा।
    सौरभ गोड़ ने कहा कि सामान्य पर्यवेक्षक के नाते वह रेणुका, पच्छाद तथा नाहन तीनों विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन दाखिल करने तथा छंटनी की प्रक्रिया सभी विधानसभा क्षेत्रों में सुचारू रूप से सम्पन्न करवाई गई है। निर्वाचन को लेकर सभी तैयारियां सुचारू रूप से जारी हैं और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी के साथ करना है। उन्होंने कहा कि नये मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र पहुंच गए हैं। किसी मतदाता को यदि नहीं मिला हो तो वैकल्पिक 12 दस्तावेजों में से किसी एक का प्रयोग करके भी मताधिकार का उपयोग किया जा सकेगा।
    पर्यवेक्षक ने कहा कि वह नाहन परिधि गृह में कमरा संख्या 203 में ठहरे हैं और उनका मोबाईल नम्बर 9418483809 है। कोई भी राजनीतिक दल, उम्मीदवार अथवा अन्य लोग उनसे प्रातः 10 से 11 बजे के बीच मिल सकते हैं। वह निर्वाचन संबंधी समस्याओं का समाधान करने के लिये हमेशा तत्पर हैं।
    जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त ने कहा कि जिला में निर्वाचन को लेकर सभी तैयारियां की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारियों से चुनाव संबंधी समस्त व्यवस्थाओं को पूरा करने को कहा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला में चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाए जाएंगे। इसके लिये उन्हांेने आम जनमानस से भी सहयोग की अपील की।
    बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिला के समस्त एसडीएम वीडियो कान्फ्रेंिसग के माध्यम से बैठक से जुड़ें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.