Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»रोनहाट और सोलन में 30 को होगी केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव की बड़ी रैली
    सिरमौर

    रोनहाट और सोलन में 30 को होगी केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव की बड़ी रैली

    By Himachal VartaOctober 28, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास) :- प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के नेताओं की रैलियां तय हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को सोलन में रैली करेंगे। उससे पहले केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव की बड़ी रैली सोलन और शिलाई विधानसभा क्षेत्र में होगी। रोनहाट ने केंद्रीय मंत्री गिरिपार के हाटी समुदाय की दी गई सौगात पर भी स्थिति साफ करेंगे। यह रैली 30 अक्टूबर को सुबह दस बजे शिलाई , 12  हरिपुरधार तथा कंडाघाट में होगी। इसे लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शिलाई से भाजपा उम्मीदवार बलदेव तोमर और रेणुका जी से नारायण के लिए वोट मांगेंगे। सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप के समर्थन में रैली आयोजित की जा रही है। सोलन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पिछले दो विधानसभा चुनाव में जीत रही है। भाजपा इस बार विस चुनाव में इस सीट पर अपनी जीत पक्की करने के लिए रैली करवा रही है। बड़ी बात यह है कि कंडाघाट पूर्व मंत्री और विधायक डॉ. धनीराम शांडिल का गढ़ माना जाता है। यहां पर डॉ. शांडिल को चुनाव में काफी लीड मिलती है, लेकिन कंडाघाट में रैली करवाकर भाजपा यहां के वोटरों को रिझाने का प्रयास करेगी। कंडाघाट के आसपास करीब 25 पंचायतें सोलन विस क्षेत्र में आती हैं। इन पंचायतों में 30,000 से ज्यादा वोटर हैं। प्रदेश अनुसूचित जाति बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र कश्यप ने बताया कि 30 अक्टूबर को कंडाघाट में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की बड़ी रैली होगी।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.