मेला के दौरान निर्धारित स्थलों के अतिरिक्त मांस व मछली की बिक्री पर रहेगा प्रतिबन्ध नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास) :- जिला दण्डाधिकारी आर.के.गौतम ने आगामी 3 नवम्बर से 8 नवम्बर तक आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के दृष्टिगत धारा-144 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए आम जन-मानस व श्रद्धालुओं को सुचारू यातायात सुविधा उपलब्ध करवाने के उदेश्य से मेला स्थल के आस-पास पार्किगं स्थलों को चिन्हित करने के संबंध में ओदश जारी किये हैं।आदेश के अनुसार सम्पूर्ण मेला क्षेत्र रेणुका जी एवं गिरि नदी के दायें हिस्से में ददाहू की तरफ गिरि नदी में पार्किंग स्थल बनाया गया है। इस स्थल में मेले के दौरान वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था की गई है।इसी प्रकार, गिरि पुल से संगड़ाह की तरफ 100 मीटर तथा ददाहू से नाहन की ओर 400 मीटर के दायरे में मांस व मछली इत्यादि की बिक्री पर कथित मेला अवधि के दौरान पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। मेले के दौरान गिरि नदी पर बने पुराने हैलीपैड के नीचे की तरफ 70 मीटर तक मांस मछली इत्यादि की बिकी के लिए स्थान अस्थाई रूप से चिन्हित किया गया है।।
Breakng
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
Thursday, October 22