नाहन (हिमाचल वार्ता) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब के गोविंदघाट बैरियर पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए गाड़ी से लाखों का कैश बरामद किया है। हालांकि पुलिस द्वारा जब कार के चालक से कैश ले जाने के कागजात प्रस्तुत करने को कहा तो वह नहीं कर पाया। लिहाजा पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए कैश सहित गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।बता दें कि हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगाई गई है ऐसे में बॉर्डर पर पुलिस का कड़ा पहरा है। इस दौरान हर आने-जाने वाले वाहनों की भी गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। बता दें कि पांवटा साहिब के गोविंदघाट बैरियर पर टीम ने नाकाबंदी की हुई थी।इसी दौरान पुलिस और पैरा मिलिट्री ने उत्तराखंड की तरफ से आ रही एक गाड़ी को जांच के लिए रुकवाया जिसमें से 4 लाख रुपए का कैश बरामद किया गया। इस दौरान जब टीम ने कार मालिक को कैश संबंधित दस्तावेज पेश करने को कहा तो वह नहीं कर पाया और कैश को कब्जा में ले लिया गया। चुनाव अधिकारी विवेक महाजन ने खबर की पुष्टि की है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3