Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 17
    Himachal Varta
    Home»क्राइम»नाहन-कालाअंब मार्ग पर एसआईयू टीम ने शराब के जखीरे के साथ गिरफ़्तार किये बाप-बेटा
    क्राइम

    नाहन-कालाअंब मार्ग पर एसआईयू टीम ने शराब के जखीरे के साथ गिरफ़्तार किये बाप-बेटा

    By Himachal VartaOctober 29, 2022
    Facebook WhatsApp

    Father-son arrested by SIU team on Nahan-Kalaam road

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(रेणु ब्यास):-सिरमौर पुलिस लगातार अवैध शराब और नशे की तस्करी करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है। एक बार फिर जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। टीम के हाथ यह सफलता नाहन-काला अंब मार्ग पर तब लगी जब उन्होंने एचआर नंबर (एचआर-26बीयू-7077) की एक स्कॉर्पियो गाड़ी को तलाशी के लिए रुकवाया।गाड़ी में बाप-बेटा सवार थे, जिनकी पहचान कोलर निवासी रणबीर सिंह व बेटे कुणाल के रूप में हुई है। एसआईयू ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 39 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई जिसमे 12 बॉक्स रॉयल स्टैग, 12 बॉक्स इंपीरियल ब्लू, 5 बॉक्स मेकडॉल, 5 बॉक्स किंगफ़िशर और 5 बॉक्स ऑल सीजंस बरामद हुई।उधर, पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आचार संहिता लागू है, लिहाजा पुलिस अन्य राज्यों से आने वाले सभी वाहनों की गहनता से जांच कर रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.