नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर पुलिस के लिए सिरदर्दी बना पच्छाद उपमंडल की चमेंजी पंचायत में 10 दिन पहले हुए हत्याकांड से राज का पर्दाफाश हो गया है। इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझा पाने में सिरमौर पुलिस के जाबाज पुलिस अधिकारियों ने कामयाबी हासिल कर ली है। प्राप्त जानकारी अनुसार, माँ-बेटे की इस हत्या को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि गाँव का ही दूर पार का रिश्तेदार निकला है। हत्यारे के साथ निजी रंजिश भी बताई जा रही थी।हत्यारे के द्वारा हत्या को अंजाम दिए जाने के बाद वह लगातार अपने ही गांव में था। इस ग्रामीण क्षेत्र में नेटवर्क की बड़ी कमी होने के कारण कॉल डिटेल और लोकेशन के माध्यम से हत्यारे तक पहुँच पाना बड़ा ही मुश्किल हो चुका था। हालाँकि, पुलिस के ऊपर परिवार और मीडिया का भारी दबाव भी था। बावजूद इसके एक सोची समझी रणनीति के तहत पूरा जाल बिछाकर इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में जुटी हुई थीबड़ी बात तो यह है कि पुलिस के द्वारा जाँच को और अधिक सरल बनाने के लिए इनाम की राशि की घोषणा भी की गई थी। आखिरकार पुलिस के हाथ हत्यारे तक 10 दिन बाद पहुँच ही गए। इस मर्डर मिस्ट्री के खुलासे को पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू द्वारा अपने ट्विटर हेंडल पर भी डाला गया है जिसमें उन्होंने सिरमौर पुलिस की पीठ भी थपथपाई है। इस बाबत जानकारी लेने के लिए जब जिला के एसपी से बात की गई तो उनका मोबाइल बंद आया।मगर डीजीपी के अकाउंट से शेयर हुई जानकारी के बाद खबर की पुष्टि की गई है। पुलिस के द्वारा हत्यारे को डिटेन कर गहनता से पूछताझ की जा रही है। हत्या कैसे की और इसमें और कौन शामिल था, हत्या के क्या कारण रहे और किस हत्यार से हत्या की गई यह अब पुलिस के लिए जाँच का विषय है। सिरमौर पुलिस के द्वारा इस अहम जानकारी के लिए आज शाम 4 बजे प्रेस वार्ता भी रखी गई है।
Breakng
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
- 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
- आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
- राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
- 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
Monday, June 8