Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»माजरा उप-तहसील बनी क्षेत्रवासियों के लिए वरदान- डा बिंदल
    सिरमौर

    माजरा उप-तहसील बनी क्षेत्रवासियों के लिए वरदान- डा बिंदल

    By Himachal VartaOctober 30, 2022
    Facebook WhatsApp

    Majra sub-tehsil became a boon for the residents

    नाहन ( हिमाचलवार्तान्यूज) (लक्ष्य शर्मा):-डा. राजीव बिन्दल ने आज माजरा में आम जनसभा को संबोधित करते हुए  कहा कि भाजपा सरकार द्वारा माजरा में खोली गई उप तहसील क्षेत्रवासियों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा की पांवटा क्षेत्र की 12 पंचायतों के हजारों लोगों को तहसील के कार्य के लिए पौंटा साहिब जाना पड़ता था, किन्तु अब उनके घरद्वार पर उप तहसील खुलने से उन्हें बहुत लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने झूठे वायदों का झुनझुना बजाकर ज्यादा समय तक लोगों को भ्रमित नहीं कर सकती है।  विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान माजरा उप-तहसील के माजरा, क्यारदा और मेलियों क्षेत्रों में जन संपर्क अभियान में भाग लिया। डा. बिन्दल ने कहा कि हिमाचल में भाजपा सरकार बनना तय है और नाहन विधानसभा में तीसरी बार कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने माजरा क्षेंत्र में विकास के अनेकों कार्य किए हैं जिनमें पुल, सड़क, स्वास्थ्य संस्थान, पेयजल, शिक्षण संस्थान आदि शामिल हैं।डा. बिन्दल ने क्षेत्र की जनता का आहवान किया कि वे विकास और सेवा के कार्यों को देखते हुए भाजपा को अपना समर्थन और वोट प्रदान करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन चुनावों में बुरी तरह हारने वाली है इसलिए कांग्रेस के नेता विकास की बात करने की बजाए लोगों को झूठे वायदों का झुनझुना थमाने का प्रयास कर रहे हैं जिसे जनता नकार चुकी है। डा. बिन्दल ने कहा कि विकास और जन सेवा उनका संकल्प है और पांच साल में जनता ने उनके संकल्प को देखा और सराहा है।उन्होंने कहा कि 12 नवम्बर को होने वाले मतदान में क्षेत्र की जनता, नाहन विधानसभा के विकास के लिए वोट की पूर्ण आहूति डालने का कार्य करेगी। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि हमें डा. राजीव बिन्दल जैसा विधायक मिला है। उन्होंने कहा कि 12 नवम्बर को होने वाले चुनाव में भाजपा और डा. राजीव बिन्दल को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने एक जुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.