Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»वन विभाग की कड़ी मेहनत के बाद शेर जंग नेशनल पार्क पहुंचा 8 हाथियों का झुंड
    सिरमौर

    वन विभाग की कड़ी मेहनत के बाद शेर जंग नेशनल पार्क पहुंचा 8 हाथियों का झुंड

    By Himachal VartaOctober 31, 2022
    Facebook WhatsApp

    वन विभाग की कड़ी मेहनत के बाद शेर जंग नेशनल पार्क पहुंचा 8 हाथियों का झुंड नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (संजय सिंह) :- वनमण्डल पांवटा के द्वारा लगभग 9 दिन के समन्वित प्रयास के बाद 8 हाथियों का झुंड सिंबलबाड़ा स्थित कर्नल शेर जंग नेशनल पार्क पहुंच गया है। अमूमन हाथी पांवटा- नाहन राष्ट्रीय राजमार्ग से इतर सुदोवाला व नौरंगाबाद क्षेत्र में विचरते पाए जाते रहे हैं। परंतु हाथियों का यह नया झुंड अक्टूबर माह में राजमार्ग पार कर कोलर, गिरीनगर व ब्यास होते हुए 20 अक्टूबर को खारा गांव के समीप पहुंच गया था।नए क्षेत्रों में हाथियों के आगमन से बनी उहापोह की स्थिति व कृषि क्षेत्रों में हाथियों के बढ़ते आगमन के मद्देनजर पांवटा वनमंडल में ब्लॉक स्तर की टीमों का गठन किया गया था।टीमों के द्वारा दिन रात हाथियों की ट्रेकिंग की गई व साउंड गन के माध्यम से घेराबंदी कर हाथियों को पूर्वनिर्धारित दिशा व मार्गों की ओर खदेड़ा गया। नौ दिन चले ऑपरेशन के बाद लगभग 60 किलोमीटर का सफर तय कर हाथियों को पुनः सिबलबाड़ा पहुंचाया गया है। इस दौरान लगभग 30 विभागीय कर्मचारी इस ऑपरेशन में शामिल रहे। उपरोक्त क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा भी विभाग का सकारात्मक सहयोग किया गया। ऑपरेशन के दौरान कुछ मौकों पर हाथियों के द्वारा टीम का पीछा भी किया गया।डीएफओ पांवटा ने वन खंड खारा, चांदपुर, गिरीनगर व माजरा की टीमों के द्वारा इस नवीन चुनौती का पेशेवर ढंग से निपटान करने की सराहना की। टीमों के द्वारा दिवाली के अवसर पर भी हाथियों को खदेड़ने का कार्य किया गया।साथ ही वन विभाग द्वारा स्थानीय निवासियों से अपील की गई की हाथियों के आगमन की स्थिति में बेतरतीब शोरगुल या पटाखों का प्रयोग करने की बजाए विभाग को सूचित करें ताकि जान माल की सुरक्षा रखते हुए व्यवस्थित ढंग से हाथियों को जंगल की तरफ खदेड़ा जा सके

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.